Sai Mantra Jaap: गुरुवार के दिन साईं बाबा के इन 8 मंत्रों का करें जाप, शीघ्र पूरे होंगे अपेक्षित काम!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 8, 2021, 05:51 PM IST

Sai Baba Mantra to Chant in Hindi: हिंदू धर्म के अनुसार गुरुवार के दिन साईं बाबा की पूजा करने से सभी कार्य शीघ्र पूर्ण हो जाते है। यहां आप साईं मंत्र के बारे में जान रखते हैं।

Sai Mantra Jaap: गुरुवार के दिन साईं बाबा के इन 8 मंत्रों का करें जाप, शीघ्र पूरे होंगे अपेक्षित काम!

Sai Mantra Jaap: हिंदू धर्म में सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी भगवान के नाम समर्पित होता है। गुरुवार का दिन धर्म के अनुसार साईं बाबा का दिन माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन साईं बाबा की सच्चे मन से पूजा-आराधना करने से सभी रुके हुए कार्य शीघ्र पूर्ण हो जाते हैं। साईं भक्तों के लिए यह दिन बेहद खास होता है। 

मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान साईं के सामने साईं मंत्र जाप करने से सौभाग्य प्राप्त होता है। गुरुवार को भगवान साईं के सामने उनके चमत्कारी मंत्रों का जाप करना बेहद लाभकारी माना जाता है। इस जाप से साईं बाबा बहुत जल्दी प्रसन्न होकर सभी मनोकामना को पूर्ण कर देते हैं। साईं बाबा का व्रत शुक्ल पक्ष या कृष्ण पक्ष की तिथि में गुरुवार के दिन शुरू करना बेहद लाभकारी माना जाता है।

यदि आप गुरुवार के दिन साईं जाप मंत्र सच्चे मन से करने पर भगवान साईं किसी न किसी रूप में आपकी समाधानओं का निवारण कर ही देते हैं। साईं बाबा अपने चमत्कारों से अपने भक्तों को सही मार्गदर्शन देते है। गुरुवार के दिन प्रातकाल उठकर स्नान ध्यान करने के बाद शुद्ध मन से भगवान साईं की पूजा आराधना घर में जरूर करनी चाहिए। इस दिन गरीबों को दान देने से पुण्य की प्राप्ति होती है।

7 गुरुवार के दिन यदि आप साईं मंत्र जाप से करें, तो घर की नकारात्मक शक्तियां तत्काल नष्ट हो जाती हैं। साईं बाबा को प्रसन्न कर अपने दुखों का तत्काल निवारण करने के लिए गुरुवार के दिन साईं मंत्र जरूर पढ़ें। यह मंत्र आपके मन को प्रसन्न करने के साथ-साथ हृदय को भी शांत रखेगा। यहां आप साईं मंत्र जाप देखकर पढ़ें सकते है।

साईं बाबा मंत्र जाप (Sai Baba Mantra)

1. ॐ शिर्डी वासाय विद्महे सच्चिदानंदाय धीमहि तन्नो साईं प्रचोदयात।
2.  ॐ साईं गुरुवाय नम:
3. ॐ शिर्डी देवाय नम:
4.  ॐ सर्वदेवाय रूपाय नम: 
5. ॐ अजर अमराय नम: 
6. ॐ सर्वज्ञा सर्व देवता स्वरूप अवतारा
7. ॐ साईं राम
8. ॐ साईं देवाय नम: 






End of Article