Aaj ka Rashifal 11 May 2022: मेष राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, पढ़ें अपना बुधवार का राशिफल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 10, 2022, 04:01 PM IST

Aaj ka rashifal 11 May 2022: मकर व मीन राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। मेष राशि के जातक गेंहू का दान करें। यहां पर देखें 11 मई का राशिफल।

Aaj ka Rashifal 11 May 2022: मेष राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, पढ़ें अपना बुधवार का राशिफल

11 मई 2022 का राशिफल: आज पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र व सिंह राशि है। गुरु अपनी राशि मीन में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज सिंह व कर्क राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कन्या तथा तुला राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मकर व मीन राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें 11 मई 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल- 
सूर्य इसी राशि में व गुरु द्वादश  रहकर लाभ देंगे। पंचम चन्द्रमा आज आपका मन आध्यात्मिक करेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है। बुध भी शुभ है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। गेंहू का दान करें।

2. वृष राशिफल-
आज का दिन द्वादश सूर्य, एकादश गुरु व चतुर्थ चन्द्रमा शुभ बनाएगा। धन का आगमन व व्यय धार्मिक कार्यों में हो सकता है। शनि स्वास्थ्य खराब कर सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। सफेद व नीला रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल- 
व्यवसाय में प्रगति होगी। सप्तम गुरु व शुक्र गोचर के कारण व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा व सफेद रंग शुभ है। माता की उपासना करें। गुड़ का दान करें।

4. कर्क राशिफल-
आज का दिन  सफलता का है। छात्र करियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है।शिव उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। धार्मिक पुस्तक का दान करें।

5. सिंह राशिफल-
सूर्य का मेष व गुरु शुक्र का धनु गोचर आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी।बैंकिंग व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व हरा रंग शुभ है करें। मूंग का दान करें।

6. कन्या राशिफल- 
सप्तम गुरु बहुत ही  शुभ हैं। जॉब में उन्नति से प्रसन्नता होगी। प्यार में चन्द्रमा व शुक्र आज अति भावुकता ला सकता है। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। विष्णु जी की पूजा करते रहें। नारंगी व आसमानी रंग शुभ है। मंगल के द्रव्यों गेहू व गुड़ का दान करें।

7. तुला राशिफल- 
व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। राजनीतिज्ञ करियर में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। आज जीवनसाथी का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। पीला व नारंगी रंग शुभ है। सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ लाभदायी रहेगा।

8. वृश्चिक राशिफल- 
आज दशम चंद्रमा कर्म भाव में रहकर सफलता की प्राप्ति कराएंगे। पीला व नीला रंग शुभ है। लाल फलों का दान करें। धार्मिक यात्रा करने के संकेत हैं। श्री सूक्त पाठ करें।

9. धनु राशिफल- 
आज शिक्षा में लाभ है। व्यवसाय में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। रुके हुए धन प्राप्ति के संकेत हैं। हरा व सफेद रंग शुभ है। उड़द व गुड़ का दान करें।

10. मकर राशिफल-
तृतीय गुरु व चतुर्थ  सूर्य आर्थिक लाभ दे सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। आसमानी व बैंगनी रंग शुभ है। वाहन क्रय कर सकते हैं। सवा किलो उड़द का दान करें।

11. कुंभ राशिफल- 
सूर्य तृतीय व गुरु द्वितीय तथा चन्द्रमा सप्तम है। आज आप किसी रुके कार्य को पूर्ण करने में सफल रहेंगे, पूर्ण सफलता के लिए सुंदरकांड का पाठ करें। बैंगनी व लाल रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। उड़द का दान करें।पिता का आशीर्वाद लें।

12. मीन राशिफल- 
आज सूर्य इसी राशि से द्वितीय व गुरु इसी राशि में तथा चन्द्रमा खष्ठम है। धन का आगमन हो सकता है। गुरु धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेंगे। धन प्राप्ति में सफलता के संकेत हैं। संतान की प्रगति से खुश रहेंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

End of Article