Mandla News: मध्य प्रदेश के मंडला में बड़ा हादसा हुआ है। यहां हीरापुर गांव में गणेश मंच में सो रहे 8 लोगों को करंट लगा है जिनमें से 4 की मौके पर मौत हो गई है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बिजली के खंभे में लगे टी सी बिजली कनेक्शन के मीटर के पास से तार टूटकर मंच में सो रहे लोगो के ऊपर गिर गया। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, 2 घायल हुए हैं और एक गंभीर को घायल को जिला अस्पताल रैफर किया गया है। एक शख्स को मामूली चोट आई है। एसडीएम और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे हुए हैं। घटना सुवह करीब 5 बजे की है।
विस्तृत खबर की प्रतीक्षा है....
