टीवी मसाला

Bigg Boss 20: सलमान खान के शो से बाहर हुईं Isha Rikhi, 20 दिन में ही फुस्स पड़ा गेम

Bigg Boss 20 Isha Rikhi Evicted From Show: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' को लेकर बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि शो से ईशा रिखी बाहर हो गई हैं।

Image

Bigg Boss 20: ईशा रिखी हुईं बेघर (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Bigg Boss 20 Isha Rikhi Evicted From Show: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'बिग बॉस 20' का हर एपिसोड अपने साथ ढेर सारा धमाल-कमाल और मनोरंजन लेकर आ रहा है। सलमान खान के 'बिग बॉस 20' में कंटेस्टेंट गेम में बने रहने के लिए खूब जोर लगा रहे हैं। शो में बीते सप्ताह रोहेद खान को घर जाना पड़ा था। वहीं इस हफ्ते 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में दो कंटेस्टेंट्स घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए थे, जिसमें यंग डीएसए और ईशा रिखी (Isha Rikhi) शामिल हैं। 'बिग बॉस 20' को लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: काजी तौकीर पर ईशा के आरोप से मचा बवाल, काम्या पंजाबी बोलीं- 'ज्यादा नहीं हो गया?'

    दरअसल, 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) के अपडेट के मुताबिक, शो से ईशा रिखी (Isha Rikhi) का पत्ता कट चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यंग डीएसए ने जबरदस्त वोटिंग हासिल करते हुए ईशा रिखी को करारी मात दी, जिससे उन्हें घर छोड़कर जाना पड़ा। 'बिग बॉस 20' को लेकर डिजिटल न्यूज हब ने लिखा, "ईशा रिखी घर से बेघर हो चुकी हैं।" उनके एविक्शन पर दर्शकों का भी खूब रिएक्शन आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, "चलो अब घर जाकर विक्टिम कार्ड खेलो।" दूसरे यूजर ने लिखा, "बढ़िया, मुझे लगा था कि ये सही लड़की है, लेकिन कल क्या नौटंकी करी है इसने।" तीसरे यूजर ने लिखा, "आखिरी के दिन भी चुप रहती, अब झेलो आलोचना।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'आपको काजी से जलन है'- रीति पर भड़के सलमान खान, आसिफ सहित इन सदस्यों को भी लगाई लताड़

      क्या हुआ था ईशा रिखी का विवाद

      बता दें कि ईशा रिखी (Isha Rikhi) ने यंग डीएसए और काजी तौकीर के झगड़े में काजी पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि काजी ने गुस्से में उनपर चार्ज करने की कोशिश की है। ईशा रिखी इस बात से शो में रोने भी लगीं। वहीं जब काजी तौकीर ने उनसे माफी मांगी तो उन्होंने कहा कि मुझे आपकी शक्ल भी नहीं देखनी है। लेकिन दर्शकों ने ईशा रिखी की पोल खोलने में देरी नहीं लगाई। लोगों का कहना है कि काजी अपनी जगह पर था और जब तुम्हें पता है कि वो गुस्से में था तो तुम उसके पास क्यों गई।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article