एजुकेशन

BOB Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा के 1100 वेल्थ एग्जीक्यूटिव और क्रेडिट एनालिस्ट पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, तुरंत करें अप्लाई

BOB Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में वेल्थ एग्जीक्यूटिव और क्रेडिट एनालिस्ट के 1,100 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि करीब आ गई है। उम्मीदवारों के पास केवल 5 दिन का समय बाकी है।

Image

BOB Recruitment 2026 (Photo- AI/Newsroom Verified)

BOB Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda - BOB) में सरकारी नौकरी पाने और बैंकिंग क्षेत्र में शानदार करियर बनाने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के हाथ से एक बेहद की सुनहरा अवसर निकलने वाला है। बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा वेल्थ एग्जीक्यूटिव और क्रेडिट एनालिस्ट के 1,100 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से बैंक में नियमित और कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर अधिकारियों का चयन किया जा रहा है। यदि आप भी बैंकिंग और फाइनेंस के क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो बिना समय गंवाए जल्द से जल्द अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा करें। आवेदन करने के लिए लिए उम्मीदवारों के पास बेहद कम समय बाकी है।

क्या है आवेदन की अंतिम तिथि

बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली 1100 पदों की भर्ती पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 अक्टूबर है। उम्मीदवारों के पास इसके आधार पर रजिस्ट्रेशन कर फॉर्म भरने के लिए केवल 5 दिन का समय बाकी रह गया है। इसलिए उन्हें सलाह दी जाती है कि वह समय पर प्रक्रिया पूरी करें।

BOB Recruitment 2026 महत्वपूर्ण जानकारी

आयोजक संस्थाबैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda)
पद का नामवेल्थ एग्जीक्यूटिव एवं क्रेडिट एनालिस्ट
कुल रिक्तियां1,100 पद
आवेदन का माध्यमऑनलाइन (Online)
नौकरी का स्थानऑल इंडिया (भारत के विभिन्न बैंक जोन)
आधिकारिक वेबसाइटbankofbaroda.in
आवेदन शुरू होने की तिथि4 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि1 अक्टूबर 2026

क्या है भर्ती के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया?

- उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से न्यूनतम 60% अंकों के साथ CA, CMA, CFA, या फाइनेंस में MBA/PGDM की डिग्री होनी चाहिए।

- उम्मीदवार के पास किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी अनिवार्य है।

- फाइनेंस, मार्केटिंग या संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा/सर्टिफिकेशन वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

- संबंधित पदों के लिए बैंकों, वित्तीय संस्थानों या एनबीएफसी (NBFCs) में 2 से 3 वर्ष का प्रासंगिक कार्य अनुभव होना आवश्यक है।

- आवेदक की न्यूनतम आयु 23 से 25 वर्ष और अधिकतम आयु 35 से 37 वर्ष होनी अनिवार्य है।

- आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को नियमों के आधार पर आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क कितना है

सामान्य , ईडब्ल्यूएस, ओबीसी (OBC) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है, जिसमें जीएसटी और बैंक शुल्क अलग से होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला एवं दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये प्लस जीएसटी (केवल सूचना शुल्क) है। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई) से ही स्वीकार किया जाएगा।

क्या है चयन प्रक्रिया?

1. शॉर्टलिस्टिंग - उम्मीदवारों के आवेदन पत्र, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर उन्हें प्रारंभिक चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

2. ऑनलाइन परीक्षा / एप्टीट्यूड टेस्ट - कुछ विशेष पदों के लिए विषय-आधारित ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जा सकती है।

3. व्यक्तिगत साक्षात्कार / ग्रुप डिस्कशन - शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को व्यक्तिगत साक्षात्कार और/या सामूहिक चर्चा के लिए बुलाया जाएगा।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • डिजिटल साइन
  • एजुकेशनल दस्तावेज
  • वर्क एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट
  • निवास प्रमाण पत्र
  • फोटो आईडी कार्ड

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

स्टेप 1 - बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर सबसे नीचे जाएं और 'Careers' सेक्शन पर क्लिक करके 'Current Opportunities' चुनें।

स्टेप 3 - "Recruitment of Wealth Executive & Credit Analyst 2026" विज्ञापन लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4 - 'Apply Online' पर क्लिक करके बुनियादी जानकारी दर्ज करें और अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड प्राप्त करें।

स्टेप 5 - आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अनुभव संबंधी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।

स्टेप 6 - मांगे गए जरूरी दस्तावेज (पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, रिज्यूमे, अनुभव प्रमाण पत्र और शैक्षणिक दस्तावेज) निर्धारित फॉर्मेट में स्कैन करके अपलोड करें।

स्टेप 7 - अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

नोट: अंतिम समय में सर्वर पर तकनीकी समस्या या भारी ट्रैफिक से बचने के लिए उम्मीदवारों को अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना तुरंत आवेदन करने की सलाह दी जाती है। उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने के लिए अब केवल 5 दिन का समय बाकी रह गया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article