Aaj ka Rashifal 11 June 2022: व्यवसाय में सफल रहेंगे यह जातक, देखें अपना शनिवार के दिन का राशिफल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 10, 2022, 02:46 PM IST

Aaj ka Rashifal 11 June 2022: आज तुला व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष व मिथुन राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। यहां पढ़ें 11 जून 2022 का राशिफल।

Aaj ka Rashifal 11 June 2022: व्यवसाय में सफल रहेंगे यह जातक, देखें अपना शनिवार के दिन का राशिफल

11 जून 2022 का राशिफल: चन्द्रमा तुला राशि में है व स्वाती नक्षत्र है। सूर्य वृष व गुरु मीन में है। शनि कुम्भ में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज तुला व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष व मिथुन राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। वृश्चिक व तुला राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें 11 जून 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल- 

आज द्वादश गुरु व सप्तम चन्द्रमा बिजनेस को उन्नति दे सकता है। व्यवसाय को लेकर लाभ रहेगा। यात्रा की संभावना है। जॉब में प्रोमोशन के संयोग हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

2. वृष राशिफल-

आज का दिन पॉलिटिक्स के लिए सफलता का है। जॉब में रुके धन का आगमन हो सकता है। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

3. मिथुन राशिफल- 

आज के दिन यात्रा के लिए अनुकूल है। व्यवसाय परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व नारंगी रंग शुभ है। मरीजों में फलों का दान करें।

4. कर्क राशिफल- 

गुरु भाग्य भाव व चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज चतुर्थ भाव में शुभ है। गृह निर्माण सम्बंधित कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। विष्णु जी की उपासना करें व पीले फलों का दान करें।

5. सिंह राशिफल-

सूर्य वृष व चन्द्रमा आज इसी राशि से तृतीय हैं। सूर्य जॉब में किसी नवीन पद से लाभ देंगे। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। पीला व लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान करें।

6. कन्या राशिफल- 

सूर्य नवम व सप्तम गुरु शुभ है। चन्द्रमा द्वितीय भाव में है। शुक्र व चन्द्रमा मंगलमय है। जॉब में सफलता से प्रसन्नता होगी। हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें। नीला व बैगनी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

7. तुला राशिफल- 

सूर्य व गुरु शुभ फलदायक हैं। जॉब को लेकर बड़ा लाभ संभव है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सफेद व बैगनी रंग शुभ है। वाहन प्रयोग पर नियंत्रण रखें।

8. वृश्चिक राशिफल-  

सूर्य सप्तम भाव में रहकर व्यवसाय में लाभ देंगे। चन्द्रमा इसी राशि से द्वादश तथा गुरु पंचम मंगलमय है। आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। मेष व कर्क राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। हरा व पीला शुभ है। तिल का दान करें।

9. धनु राशिफल- 

आज चन्द्रमा एकादश भाव में है। जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।               

10. मकर राशिफल- 

गुरु तृतीय, सूर्य पंचम तथा चन्द्रमा दशम भाव में रहेंगे। शनि द्वितीय हैं। हेल्थ के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। आसमानी व हरा रंग शुभ है।                      

11. मकर राशिफल- 

चन्द्रमा नवम यानी भाग्य भाव व शनि इसी राशि में है। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर तनाव रहेगा। जॉब में नवीन कार्य आरंभ होंगे। शुक्र व बुध धन में वृद्धि करेंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। विष्णु जी की उपासना करें। अन्न का दान करना श्रेयष्कर है।
              
12. मीन राशिफल- 

सूर्य इसी राशि से तृतीय व गुरु इस राशि में शुभ हैं। व्यवसाय में उन्नति होगी। चन्द्रमा आज इसी राशि से अष्टम में है। इससे शुभता बढ़ती है तथा नवीन व्यवसाय प्रारंभ करने के संकेत हैं। हेल्थ को लेकर थोड़ा तनाव संभावित है। पीला व लाल रंग शुभ है।

End of Article