टेक एंड गैजेट्स

नया स्मार्टफोन खरीदने का है प्लान? जानिए 8GB, 12GB या 16GB कितनी रैम वाला फोन लेना चाहिए

बाजार में एक ही स्मार्टफोन में अलग अलग रैम के ऑप्शन मिल जाते हैं। ऐसे में यह काफी बड़ा सवाल बन जाता है कि क्या सच में अधिक रैम वाला फोन कम रैम वाले की तुलना में ज्यादा तेज चलता है। आइए समझते हैं स्मार्टफोन RAM का पूरा गणित।

Image

स्मार्टफोन की खरीदारी के समय सही रैम का चुनाव करना बेहद जरूरी है। (फोटो क्रेडिट-iStock)

फेस्टिव सीजन आते ही स्मार्टफोन की खरीदारी भी तेजी से बढ़ती है। चाहे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म हो या फिर ऑफलाइन मार्केट हो इस सीजन में स्मार्टफोन्स की जमगर बिक्री होती है। जब भी कोई नया फोन खरीदता है तो इस बात पर बहुत ज्यादा चर्चा होती है कि कितनी रैम वाला स्मार्टफोन लेना चाहिए। स्मार्टफोन बायर्स के बीच में 8GB रैम, 12GB रैम और 16GB को लेकर बहुत अधिक कंफ्यूजन रहता है। अगर आप नया फोन खरीदने जा रहे हैं तो आइए आपको बताते हैं कि आखिर कि कितने रैम वाला स्मार्टफोन सामान्य इस्तेमाल के लिए बढ़िया रहता है।

बाजार में एक ही स्मार्टफोन में अलग अलग रैम के ऑप्शन मिल जाते हैं। ऐसे में यह काफी बड़ा सवाल बन जाता है कि क्या सच में अधिक रैम वाला फोन कम रैम वाले की तुलना में ज्यादा तेज चलता है। आइए समझते हैं स्मार्टफोन RAM का पूरा गणित।

सबसे पहले आपको ये बता दें कि अब स्मार्टफोन का इस्तेमाल पहले की तुलना कहीं ज्यादा बढ़ गया है। इसके अलावा अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का दौर है जिसकी वजह से फोन के ऐप्स भी काफी ज्यादा भारी होते जा रहे हैं। ऐसे में नया फोन लेते समय सही RAM चुनना सबसे जरूरी फैसला बन गया है ताकि फोन अगले कुछ सालों तक बिना अटके चले।

8GB RAM: डेली रूटीन के लिए बेस्ट

अगर आपका बजट सीमित है और आपका रोजाना का काम व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, गूगल पे और हल्की-फुल्की गेमिंग तक ही सीमित है, तो 8GB RAM आपके लिए पूरी तरह काफी है। इसमें फोन बिल्कुल स्मूथ चलेगा और 4-5 ऐप्स के बीच स्विच करने पर भी कोई दिक्कत नहीं आएगी।

12GB RAM: स्मार्ट और फ्यूचर-प्रूफ चॉइस

आजकल के नए फोन्स में इन-बिल्ट AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) फीचर्स आ रहे हैं, जो बैकग्राउंड में काफी मेमोरी की खपत करते हैं। अगर आप हैवी गेम्स खेलते हैं, बहुत सारे ऐप्स एक साथ खुले रखते हैं या अपने फोन को कम से कम 3-4 साल तक बिना सुस्त हुए चलाना चाहते हैं, तो 12GB RAM सबसे परफेक्ट बैलेंस है।

16GB RAM: क्या वाकई जरूरत है?

आम डेली रूटीन वर्क के लिए 16GB RAM की कोई खास जरूरत नहीं होती। यह वेरिएंट केवल उन लोगों के लिए है जो फोन पर प्रोफेशनल 4K वीडियो एडिटिंग करते हैं, हाई-ग्राफिक गेमिंग करते हैं या जिन्हें बिल्कुल प्रीमियम परफॉरमेंस चाहिए। ज्यादातर आम यूजर्स के लिए 16GB RAM पर एक्स्ट्रा पैसे खर्च करना जरूरत से ज्यादा है।

अगर आपका उपयोग सामान्य है, तो 8GB RAM आंख मूंदकर चुन सकते हैं। लेकिन अगर बजट इजाजत दे और आप लंबे समय के लिए बेफिक्र होना चाहते हैं, तो 12GB RAM आज के समय की सबसे समझदारी भरी पसंद है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article