Gurmeet Choudhary-Isha Malviya Poster Release: टीवी के पॉपुलर एक्टर गुरमीत चौधरी ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। टीवी के साथ-साथ गुरमीत चौधरी बॉलीवुड में भी हाथ आजमा चुके हैं। वहीं अब वह जल्द ही नई फिल्म 'तुम मेरे हो' में नजर आने वाले हैं। खास बात तो यह है कि इस फिल्म में गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) के साथ एक्ट्रेस ईशा मालवीय मुख्य भूमिका अदा करती हुई नजर आएंगी। गुरमीत चौधरी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से फिल्म के पोस्टर शेयर किये हैं, जिसमें वह और ईशा मालवीय रोमांस में चूर दिखाई दिये। गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय की मूवी के पोस्टर ने लोगों को भी हैरान करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Vibe X Review: Kunal Kemmu की कॉमिक टाइमिंग ने जीता दिल, हल्की स्क्रिप्ट ने मजा किया किरकिरा
