राशिफल

आज का वृश्चिक राशिफल, 11 january 2023 : बिना सोचे-समझे कोई फैसला न लें अपना नुकसान करा सकते हैं

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Jan 11, 2023, 09:22 AM IST

Aaj Ka Vrishick Rashifal 11 january 2023 Scorpio Horoscope Today in Hindi : बिना सोचे समझे किसी ऐसे रास्ते पर न चलें जिसमें आपका नुकसान होता चला जाए काम और कारोबार का क्षेत्र संभला हुआ है क्योंकि उसमें अच्छाई भी है और नियमितता भी है मेहनत को एकाग्रता के रूप में सही दिशा देनी होगी।

Image

Scorpio Horoscope 11 January 2023

Aaj Ka Vrishick Rashifal 11 january 2023 Scorpio Horoscope Today in Hindi : वृश्चिक (Scorpio)काम से लाभ बना हुआ है और थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव हो सकता है पर कोई ऐसी चिंता की बात नहीं है क्योंकि कामकाज से जुड़े कई तरह के नए विकल्प भी आपके सामने उभरते चले जा रहे हैं।

क्या करें – मेहनत करनी होगी और मेहनत से आप पीछे नहीं हटते पर उस मेहनत को एकाग्रता के रूप में सही दिशा देनी होगी। । इस प्रयास में लोगों की मदद भी आपको मिलती चली जाएगी।

क्या न करें – बिना सोचे समझे किसी ऐसे रास्ते पर न चलें जिसमें आपका नुकसान होता चला जाए इसलिए पहले से मनन कर लें और विचार विमर्श कर लें तभी जाकर अपना कोई अगला कदम उठायें।

काम और कारोबार – काम और कारोबार का क्षेत्र संभला हुआ है क्योंकि उसमें अच्छाई भी है और नियमितता भी है। ऐसे में काम के प्रति अपना मन लगाए रखना बहुत जरूरी है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article