राशिफल

आज का वृषभ राशिफल, 11 january 2023 : मुश्किलों से भरा रहेगा आज का दिन, लोगों से तालमेल बनाए रखने की जरूरत

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Jan 11, 2023, 09:20 AM IST

Aaj Ka vrishabh Rashifal 11 january 2023 Taurus Horoscope Today in Hindi: आपका मन काफी परेशान रह रहा है। ऐसे में लोगों से मतभेद की स्थिति बराबर बनी हुई है। यही कारण है कि लोगों से आपके रिश्ते खराब होते चले जा रहे हैं। जिसे नजरंदाज करने के बजाय सुधार करना जरूरी है।

Image

Taurus Horoscope, 11 January 2023

Aaj Ka vrishabh Rashifal 11 january 2023 Taurus Horoscope Today in Hindi: वृषभ (Taurus) – घर परिवार में अगर किसी भी तरह का असंतोष चल रहा है तो उसे दूर कर देने की जरूरत है। हालात कभी कभी मुश्किल भरे बन जाते हैं जिसमें जरूरी नहीं है की आपकी कोई गलती हो पर फिर भी उन्हें संभालना तो पड़ता ही है।

क्या करें – किसी भी तरह का तकरार अच्छे भले रिश्तों को कमजोर कर सकता है और अगर आप नकारात्मकता के रूप से सोचना शुरू कर देंगे तो बात और बिगड़ती चली जाएगी, इसलिए रिश्तों का तालमेल बनाए रखने के लिए लोगों को बेहतर तरीके से समझने की कोशिश करनी होगी।

क्या न करें – अपने बड़े बुजुर्गों की सेहत को नज़रअंदाज़ बिल्कुल न करें। अगर किसी भी तरह की चिंता है तो जाँच या इलाज करवा लेना कहीं बेहतर होगा ताकि कोई गलती न होती चली जाए।

रिश्तेनाते – रिश्तों की अच्छाई को समझने के लिए आपको अपनों से जुड़ना पड़ेगा और जो भी दूरियाँ बनी हैं उन्हें नजदीकियों में परिवर्तित करने के लिए मन से कोशिश करनी होगी तभी जाकर आप अपनों के दिल जो जीत पाएंगे और किसी भी बिगड़ती हुई स्तिथि को संभाल पाएंगे। रिश्तों की अच्छाई बनी रहे तो जिंदगी का सुख आपको नई संभावनाओं से भी जोड़ता चला जाएगा।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article