राशिफल

आज का मीन राशिफल, 11 जनवरी 2023: लोगों की बुरी बातों पर ध्यान न दें, मन में सकारात्मकता बनाकर आगे बढ़े

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Jan 11, 2023, 09:21 AM IST

Aaj Ka Meen Rashifal 11 January 2023, Pisces Horoscope Today in Hindi: मीन राशि के जातकों को इस वक्त सेहत पर ध्यान देना होगा। कामकाज के लिहाज से समय संतुलित बना हुआ है, और ये आपकी मेहनत और लगन का फल है। हालांकि जीवन में स्थिरता तभी आएगी, जब आप मन में सकारात्मकता बनाए रखेंगे।

Image

मीन राशिफल, 11 जनवरी

Aaj Ka Meen Rashifal 11 January 2023, Pisces Horoscope Today in Hindi: मीन (Pisces)काम और कारोबार के क्षेत्र में आपकी लगन अच्छी है पर लोगों से विचारों का मतभेद हो सकता है जिसे संभालने की भी जरूरत है।

क्या करें काम से लाभ भी है और आर्थिक स्तिथि भी मजबूत हो रही है। इसका एक बड़ा कारण यह है की आपकी मेहनत आपका पूरा साथ निभा रही है और अचानक धन लाभ के योग भी बने हुए हैं।

क्या न करें अपने मन में किसी भी तरह की नकारात्मकता को बढ़ावा न देते चले जाएँ। पीठ पीछे क्या हो रहा है इस बात को लेकर चिंतित होते चले जाना कभी भी ठीक नहीं होता। अपनी मानसिकता को बिगाड़ लिया जाए तो वो आदत बन जाती है जिसे दूर करना आसान नहीं है।

सेहत सेहत की ओर ध्यान देना होगा और अपनों की सेहत को भी सामने रखते हुए ही फैसले करने होंगे। आपकी सूझबूझ बनी हुई है पर इस समय की चिंताएं कुछ ऐसी हैं जिस ओर थोड़ा समय लगाने की जरूरत पड़ सकती है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article