राशिफल

आज का धनु राशिफल, 11 जनवरी 2023: आर्थिक स्थिति बेहतर करने का मौका मिल सकता है, सोच-विचार से करें सारे फैसले

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Jan 11, 2023, 09:22 AM IST

Aaj Ka Dhanu Rashifal 11 January 2023, Sagittarius Horoscope Today in Hindi: धनु राशि के लोगो का समय अच्छा चल रहा है। इस वक्त आर्थिक लाभ होने के भी अच्छे संकेत हैं, आपको बस हर मौके का अच्छे से उपयोग करना है। तकदीर का भी साथ लगातार बना हुआ है, ऐसे में अविश्वास का भाव मन में न आने दें।

Image

धनु राशिफल, 11 जनवरी

Aaj Ka Dhanu Rashifal 11 January 2023, Sagittarius Horoscope Today in Hindi: धनु (Sagittarius)भाग्यशाली समय है क्योंकि आपकी सोच भी अच्छी है और आपकी मेहनत भी रंग ला रही है। उसी मेहनत के चलते आप कई तरह की अच्छी संभावनाओं को भी टटोल रहे हैं जिनसे फायदा हो सकता है।

क्या करें कई तरह के ऐसे विकल्प हैं आपके सामने जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होती चली जाए और उन सारे विचारों को ध्यानपूर्वक सोचने की और सही फैसला करने की जरूरत है। यह समय आपको हर तरह से मदद कर सकता है की आप अपनी सूझबूझ से सही फैसले कर सकें। आपका भरोसा आपका पूरा साथ निभा रहा है।

क्या न करें अपनी आर्थिक स्थिति को किसी भी तरह की कमी की नजर से न देखें क्योंकि ऐसा करने से मन में अविश्वास बनता चला जाएगा और वही ठीक नहीं है। इस चीज का दूसरा पहलु भी है। अगर आप अपनी पैसे की स्थिति को संतोष की नजर से देखेंगे तो आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होती चली जाएगी और वैसे ही कोई कमी नहीं रहेगी।

तकदीर और भाग्य तकदीर ने अपना पूरा साथ निभाया है और काम और कारोबार के क्षेत्र में भी आपकी हर तरह से मदद की है। यहाँ तक की लोगों के भी विचार इस रूप से बन रहे हैं की वो आपसे जुड़े रहें और आपकी हर तरह से सहायता करते चले जाएँ।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article