राशिफल

आज का तुला राशिफल, 11 january 2023 : जमीन - जायदाद से जुड़े मामलें सामने आ सकते हैं, अपनीआर्थिक स्तिथि को संभालने की जरूरत

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Jan 11, 2023, 09:22 AM IST

Aaj Ka Tula Rashifal 11 january 2023 , Libra Horoscope Today in Hindi : ऐसा लगता है जैसे आप बहुत ज्यादा ही सोचकर चिंतित होते चले जा रहे हैं। पैसे की स्तिथि ठीक भी है पर उसे संभालना भी है क्योंकि खर्चों को भी संभालना है और पैसे को भी समृद्धि के रूप में परिवर्तित करने की कोशिश करनी है।

Image

Libra Horoscope 11 January 2023

Aaj Ka Tula Rashifal 11 january 2023 , Libra Horoscope Today in Hindi : तुला (Libra)मेहनत करेंगे तो मेहनत का अच्छा फल जरूर मिलेगा और रोजमर्रा की परेशानियों को संभालना भी आसान हो जाएगा। रोजमर्रा के खर्चों को संभालना भी इस समय बहुत जरूरी है ताकि आपकी आर्थिक स्तिथि संभली रहे।

क्या करें – किसी जमीन ज़्यादाद से जुड़े अच्छे विकल्प आपके सामने उभरकर आ सकते हैं क्योंकि आप ऐसा सोच रहे हैं। अगर ऐसा कोई विचार बन ही रहा है तो उस बारे में सोचा जा सकता है।

क्या न करें – मन में बहुत सारी घबराहट है जिसकी जरूरत नहीं है। ऐसा लगता है जैसे आप बहुत ज्यादा ही सोचकर चिंतित होते चले जा रहे हैं। अगर किसी से तालमेल बनने में कमी आ रही है तो उसके पीछे भी इन्हीं चिंताओं से जुड़ा कोई न कोई कारण हो सकता है, इसलिए व्यर्थ में चिंता लगाते चले जाना भी ठीक नहीं है।

धन दौलत – पैसे की स्तिथि ठीक भी है पर उसे संभालना भी है क्योंकि खर्चों को भी संभालना है और पैसे को भी समृद्धि के रूप में परिवर्तित करने की कोशिश करनी है। पैसे से जुड़ा गणित कभी कभी बिगड़ भी जाता है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article