राशिफल

आज का कन्या राशिफल, 11 january 2023 : मन में भटकाव है , ज़िम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Jan 11, 2023, 09:22 AM IST

Aaj Ka kanya Rashifal 11 january 2023 , Virgo Horoscope Today in Hindi : पैसे की स्तिथि को संभाले रखना बहुत जरूरी है क्योंकि आपकी ज़िम्मेदारियाँ बढ़ रही हैं। लोगों से तालमेल बनाए रखने से जिंदगी के बाकी पहलुओं पर अच्छा असर जरूर पड़ेगा। लापहरवाही को छोड़कर काम पर ध्‍यान देने की जरूरत है।

Image

Virgo Horoscope 11 January 2023

Aaj Ka kanya Rashifal 11 january 2023 , Virgo Horoscope Today in Hindi: कन्या (Virgo)रिश्तों की अच्छाई को बनाए रखने के लिए आप वचबद्ध है पर मन फिर भी भटकता है और बहुत सारा उतार-चढ़ाव बना रहता है। आपकी जिंदगी में बहुत सारे पल ऐसे बनते चले जा रहे हैं जो आपको भटका रहे हैं और रिश्तों से आपको दूर कर सकते हैं।

क्या करें – इन्हीं बातों को समझने की जरूरत है। रिश्तों की अहमियत बहुत है जिसके चलते आपकी जिंदगी की खुशियाँ बनी रह सकती हैं इसलिए आपको लोगों की हर बात को समझने की और संभालने की कोशिश करनी होगी। लोगों से तालमेल बनाए रखने से जिंदगी के बाकी पहलुओं पर अच्छा असर जरूर पड़ेगा।

क्या न करें – अपनी आर्थिक स्तिथि को या अपनी समृद्धि को किसी भी तरह की कमी की नजर से बिल्कुल न देखें इसलिए ऐसा भी न सोचें की कोई कमी है। अगर अपनों की जरूरतों को पूरा करना पड़े तो इस बात को लेकर दुखी भी न होते चले जाएँ।

धन दौलत – पैसे की स्तिथि को संभाले रखना बहुत जरूरी है क्योंकि आपकी ज़िम्मेदारियाँ बढ़ रही हैं। पर ज्यादा जरूरी बात यह है की आप थोड़े से लापरवाह होते चले जा रहे हैं जिस ओर ध्यान देने की जरूरत है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article