राशिफल

आज का वृषभ राशिफल, 26 नवंबर 2022: समझदारी से लें काम, हो सकती है लोगों से उलझनें

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Nov 26, 2022, 10:37 AM IST

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 26 November 2022, Taurus Horoscope Today in Hindi: इन दिनों आप काफी परेशान चल रहे हैं। हर तरफ आपकी कोशिशें भी कम होती हुई दिखाई दे रही है। किसी चीज में आपका मन भी नहीं लग रहा। साथ ही आसपास के लोेगों के साथ तालमेल कुछ खास नहीं बन पा रहा। हालांकि आपको जिंदगी में राहत, सुख और चैन पाने के लिए लोगों के साथ अच्छे संबंध बनाने की जरुरत है। नहीं तो उलझने बढ़ सकती हैं।

Image

Vrishabh Rashifal 26 November 2022

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 26 November 2022, Taurus Horoscope Today in Hindi: वृषभ (Taurus) – आपकी कोशिशें कम हो रही हैं क्योंकि आपका किसी भी चीज में मन नहीं लग रहा और इसलिए आपको खुश रहने की कोशिश करनी होगी। अपनी अच्छाइयों की ओर देखना भी बहुत जरूरी होता है ताकि आपको अपने आसपास के लोगों से तालमेल बढ़ाने का मौका मिलता चला जाए और यही चीज ज़िंदगी में सुख और सुकून देती है अगर आपके अपने आपके साथ हैं।

क्या करें – लोगों से उलझते चले जाने से बचना होगा। अगर आपने कोई विचारों का मतभेद अपनी ओर से बना रखा है तो उसे भी आप ही को सुधारने की जरूरत पड़ेगी। हर चीज को शक की नजर से देखते चले जाने से भी नुकसान ही होता है और मतभेद भी बड़ी समस्याओं का कारण बन जाता है।

क्या न करें – सिर्फ ऐसा न सोचते चले जाएँ की पैसा सबकुछ संभाल लेगा। पहली बात तो पैसा सबकुछ संभाल नहीं सकता और दूसरी बात आप अपनी आमदनी के साधनों से और आमदनी की regularity से भी बहुत ज्यादा खुश नहीं है। ऐसे में कोई एकतरफा विचार बनाकर अपने लिए नुकसान की स्तिथि बनाते चले जाना भी ठीक नहीं है।

रिश्तेनाते – रिश्तों से सहयोग बना रहेगा पर इस बात को समझ लें की हर इंसान स्वार्थी होता है तो अगर कोई आपकी मदद भी कर रहा है तो पहले वो अपने हित के बारे में सोच रहा है और बाद में आपकी बात सोच रहा है इसलिए आपको इस बात को बारीकी से समझना होगा की कोई भी व्यक्ति आपको एक हद तक ही मदद कर सकता है या सहयोग दे सकता है, उसके आगे तो आप ही को जूझना पड़ेगा।

तकदीर और भाग्य – तकदीर ने अपना साथ निभाया है और उसी के चलते कामकाज में और लाभ में भी वृद्धि हुई है। लोगों से तालमेल बना रहेगा तो हालात भी आपका भविष्य में साथ निभाते चले जाएंगे इसलिए अपनी तकदीर को बनाए रखने के लिए भी आपको अपनी प्रेरणा जगाए रखनी होगी।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूर author

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 ... और देखें

End of Article