राशिफल

आज का धनु राशिफल, 26 नवंबर 2022: आमदनी से ज्यादा खर्चे करने से बचें, नहीं तो आ सकती है कंगाली

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Nov 26, 2022, 10:27 AM IST

Aaj Ka Dhanu Rashifal 26 November 2022, Sagittarius Horoscope Today in Hindi: खर्चों पर नहीं करेंगे कंट्रोल तो पड़ जाएंगे मुश्किल में। प्रेम संबंधों के लिए जाने कैसा रहेगा दिन।

Aaj Ka Dhanu Rashifal 26 November 2022, Sagittarius Horoscope Today in Hindi: आपने अपनों को संभालने के लिए अपनी अच्छाई दर्शाई है पर आपका मन फिर भी उलझा हुआ है और बहुत सारी चीजों को लेकर आप चलना चाह रहे हैं जिसमें भटकाव ज्यादा नजर आ रहा है।

क्या करें – अपनी आर्थिक स्तिथि को लेकर मन में भरोसा जगाए रखना होगा पर भरोसे से कहीं ज्यादा उस बचाव को बनाने की कोशिश करनी होगी जो आपकी आर्थिक स्तिथि को बनाए रखे। अपनी आमदनी से ज्यादा खर्च करते चले जाने से नुकसान भरी स्तिथि पैदा हो सकती है।

क्या न करें – जिंदगी की खुशियों को लेकर आप मन में इतनी तसल्ली भी न बिठा लें की बाकी चीजों के प्रति आपका मन हटता चला जाए। कामकाज के प्रति भी लापरवाह न होते चले जाएं क्योंकि जिंदगी का कोई भी एक पहलु बिगड़ जाए तो सारा का सारा संतुलन बिगड़ जाता है और हर चीज पर बुरा असर पड़ सकता है।

प्यार मोहब्बत – कोई प्यार मोहब्बत का रिश्ता अविश्वास के दौर से गुजर रहा है। आपकी अच्छाई का भी आपको पूरा फायदा नहीं मिल पा रहा और आपकी गलतियों से किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते में फासले नजर आ रहे हैं, इसे सुधार लेने की जरूरत है।

धन दौलत – पैसे की स्तिथि को बहुत ध्यानपूर्वक समझना होगा। अगर आमदनी से ज्यादा खर्चे होते चले जाएं तो समृद्धि पर बुरा असर पड़ेगा ही और बचत भी हिल जाएगी इसलिए बचाव बनाए रखना बहुत ज्यादा जरूरी होगा।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूर author

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 ... और देखें

End of Article