राशिफल

आज का मिथुन राशिफल, 26 नवंबर 2022: प्यार-मोहब्बत से लेकर आर्थिक स्थिति तक हो सकती है खराब, जानें ठीक करने के उपाय

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Nov 26, 2022, 10:35 AM IST

Aaj Ka Mithun Rashifal 26 November 2022, Gemini Horoscope Today in Hindi: आपकी राशि में रिश्तों के गड़बड़ाने की संभावना नजर आ रही है। ऐसे में प्यार-मोहब्बत के मामले मे सूझबूझ और हिम्मत से काम लेने की जरुरत है। इसके साथ ही आपको धन दौलत पर भी कंट्रोल करना चाहिए। क्योंकि आर्थिक स्थिति कुछ ठीक नहीं चल रही। जानिए आगे क्या करने से समस्याओं के समाधान होगा।

Image

Mithun Rashifal 26 November 2022

Aaj Ka Mithun Rashifal 26 November 2022, Gemini Horoscope Today in Hindi: मिथुन (Gemini) – रिश्तों को सुधारने का मौका मिल रहा है और धीरे-धीरे हालात को समझने में मदद मिलती चली जा रही है। कम से कम आप परेशानियों के उन कारणों को समझ पा रहे हैं जिसकी वजह से रिश्तों में तकरार रहा है और एक बार उन कारणों को समझ लिया जाए तो उन्हें दूर करना भी आसान हो जाता है।

क्या करें – किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते के प्रति अपना भरोसा जगाए रखना होगा और उसमें सिर्फ गलतियाँ निकालते चले जाने से बचना होगा। आपका व्यवहार ही कुछ नकारात्मक हो चुका है जिसकी वजह से आपकी उलझनें बढ़ जाती हैं इसलिए आपको अपने मन में बिठाई हुई उन उलझनों को दूर तो करना ही पड़ेगा।

क्या न करें – सिर्फ काम और कारोबार की सफलता से तसल्ली न कर लें, जिंदगी में बहुत सारी ऐसी चीजें भी होती हैं जिस ओर उतना ही प्रयास करना पडता है और उसमें आपके प्रियजन और आपके रिश्तेनाते भी शामिल हैं ताकि जिंदगी के संतुलन में किसी भी तरह की कमी न आए।

धन दौलत – पैसे की स्तिथि को संभालना थोड़ा सा कठिन है। न तो आप अपनी आमदनी से खुश हैं और ना ही आप अपनी बचत से खुश हैं, इसी वजह से आपको अपने फैसलों को ध्यानपूर्वक लेने की जरूरत है।

रुकावटें और चुनौतियाँ – जब रुकावटें बनती हैं तो अपने साथ कई तरह की समस्याएं भी ले आती हैं। इस समय पैसे को संभालना भी कठिन हो रहा है और कोई प्यार मोहब्बत का रिश्ता भी चरमरा रहा है, इसलिए उन रुकावटों को समझें जो इस समय आपके हालात में कमी दिखा रही है। हर चीज में अगर अच्छाई ढूँढ ली जाए तो वो रुकावटें भी उतनी बुरी नहीं लगतीं।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूर author

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 ... और देखें

End of Article