Aaj Ka Kark Rashifal 26 November 2022, Cancer Horoscope Today in Hindi: कर्क (Cancer) – मन परेशान है क्योंकि आपको घर परिवार में अपनों से उस तरह का सहयोग नहीं मिल रहा जैसी आप उम्मीद लगा रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह है की आपके अपने मन का उतार-चढ़ाव बहुत ज्यादा है जिसे आप संभाल ही नहीं पा रहे पर बड़ी परेशानी यह है की आप अपनी अच्छाइयों को भी समझ नहीं पा रहे जिसके चलते आप बहुत कुछ संभाल सकते हैं।
क्या करें – रिश्तों के प्रति थोड़ा सा भरोसा बनाए रखने की जरूरत है और जितना आप उन पर भरोसा करेंगे उतना ही वो भरोसा आपको वापिस भी मिलेगा और हालात को संभालने में मदद भी मिल जाएगी। मन में अविश्वास बनाए रखना भी एक आदत सी बन जाती है जिसका बुरा असर आपके कामकाज पर और आपके काम से जुड़े लाभ पर भी पड़ सकता है।
क्या न करें – अपने मन में पहले से कोई ऐसी उलझन न बिठायें जिसका बुरा असर जिंदगी की बाकी चीजों पर पड़े। तकदीर साथ है पर मानसिक उथल पुथल की वजह से आप तकदीर को भी कसूरवार न ठहराते चले जाएँ, इसलिए रोजमर्रा की छोटी बातों का असर अपने रिश्तों पर भी बिल्कुल न पड़ने दें।
धन दौलत – पैसे की स्तिथि ठीक है क्योंकि काम से लाभ बना हुआ है, पर आपको लगता है की वो लाभ पर्याप्त नहीं है और इसी वजह से काम में आपका मन भी नहीं लग रहा और यही इस समय की सबसे बड़ी कमी है जिसके चलते आप अपनी आर्थिक स्तिथि को भी उस सुकून की नजर से नहीं देख पा रहे जितनी की जरूरत है।
रिश्तेनाते – रिश्तों की अच्छाई बनी हुई है पर आप परेशान हैं। आपकी परेशानियों का हल भी इसी बात में छुपा हुआ है की आपको लोगों से बेहतर तालमेल बिठाना होगा और उनकी अच्छी कही हुई बात को सुनना भी होगा और समझना भी होगा, तभी जाकर आप हालात को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
