अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal, 26 November 2022: मेष राशि वाले स्वास्थ्य का रखें ध्यान, जानें अन्य राशियों का हाल

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Nov 25, 2022, 06:00 PM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 26 November 2022: आज कन्या व तुला राशि वाले को व्यवसाय में सफलता मिल सकती है। कर्क राशि के जातक को जाँब में नए अवसर प्राप्त करने की उम्मीद है। इसके अलावा मेष राशि के जातक पर शनि का प्रकोप रहेगा, जिससे स्वास्थय को लेकर दिक्कत रह सकती है । तो चलिए अन्य राशिफल के बारे में जानते हैं-

Image

Horoscope Today 26 November 2022

Horoscope Today (आज का राशिफल) 26 November 2022: आज चन्द्रमा धनु राशि में है व मूल नक्षत्र है। सूर्य अभी वृश्चिक व गुरु मीन में है। शनि मकर में वक्री व मङ्गल अब मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं।आज धनु राशि में चंद्रमा मंगलकारी योग बना रहे हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।आज कन्या व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज मेष व कर्क राशि के जातक जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज मेष व कर्क राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण वाहन प्रयोग के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-

1. मेष- आज अष्टम सूर्य व नवम चन्द्रमा व द्वादश गुरु जाँब में बड़ा लाभ दे सकता है। बिजनेस पार्टनर शिप को लेकर लाभ रहेगा। जाँब में पद परिवर्तन की संभावना है।जाँब में उच्चाधिकारियों से विवाद के भी संयोग हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

2. वृष--आज का दिन सप्तम सूर्य लव लाइफ में तनाव दे सकते हैं।छात्रों के लिए सफलता का समय है।व्यवसाय में रुके धन का आगमन हो सकता है। आध्यात्म तरफ अग्रसर होंगे।सफेद व लाल रंग शुभ है।तिल व उड़द का दान करें।तुलसी का पेड़ लगाएं।

3. मिथुन-सूर्य वृश्चिक का होकर रियल स्टेट व मैनेजमेंट फील्ड के लिए शुभ है। आज के दिन दशम गुरु व चन्द्रमा सप्तम स्थान पर जाँब व बिजनेस के लिए अनुकूल है। जांब में स्थान परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व लाल रंग शुभ है।तिल का दान करें।

4. कर्क- सूर्य इसी राशि से पँचम यानी शिक्षा भाव में, चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि खष्ठम में शुभ है।धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है।शिव उपासना करें। आज शनि के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें।हनुमान जी की उपासना करें।

5. सिंह- गुरु -चन्द्रमा इसी राशि से पँचम भाव में रहेंगे।मङ्गल का एकादश गोचर जमीन क्रय करने के लिए शुभ है। शुक्र व बुध जांब में किसी नवीन उत्तरदायित्व से लाभ देंगे। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है।सफेद व बैगनी रंग शुभ है।मसूर का दान करें।

6. कन्या- सूर्य तृतीय रहकर आत्मबल को बढ़ाएंगे।शुक्र आर्थिक लाभ देंगे। सप्तम गुरु व चतुर्थ चन्द्रमा व्यवसाय के लिए लाभकारी है।शनि भी मंगलमय है जो पॉलिटिक्स में सफलता देगा। विष्णु भगवान को तुलसी अर्पित करें। नीला व बैगनी रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।तुला राशि के मित्रों से लाभ हो सकता है।

7. तुला- सूर्य इसी राशि से द्वितीय होकर पॉलिटीक्स,आईटी व फ़िल्म जगत के लिए शुभ फलदायक हैं।स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा तनाव संभव है।श्री सूक्त का पाठ करें।मित्रों का सहयोग मिलेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है।व्यय पर नियंत्रण रखें।भगवान शिव मंदिर में बेल का वृक्ष लगाएं।

8. वृश्चिक- सूर्य इसी भाव में रहकर जाँब व व्यवसाय में प्रगति देंगे। चन्द्रमा द्वितीय गोचर करके संतान व जाँब के लिए मंगलमय है।आज का दिन यात्रा के लिए सफलता का है ।कन्या व मकर राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल व पीला रंग शुभ है।अन्न का दान करें।

9. धनु-सूर्य द्वादश व शनि द्वितीय भाव में है। आज चन्द्रमा इसी राशि में गोचररत है।इस राशि पर शनि की साढ़े साती भी है।जांब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी । व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। अपराजिता का पुष्प पास में रखें।

10. मकर- चन्द्रमा द्वादश व सूर्य एकादश में हैं। शनि इसी राशि में वक्री गोचर करेंगे। वाणी प्रयोग के प्रति सावधान रहें।आर्थिक स्थिति में प्रोग्रेस है।शिक्षा में सफलता मिलेगी ।परिवार में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे।सफेद व हरा रंग शुुभ है।

11. मकर-चन्द्रमा कर्म भाव में है।-राशि स्वामी शनि इसी राशि से द्वादश में शुभ है।व्यवसाय को लेकर लाभ रहेगा तथा नवीन कार्य आरंभ होंगे ।तिल का दान शुभ फल देंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी।हरा व सफेद रंग शुुभ है।हनुमान जी की उपासना श्रेयष्कर है।

12. मीन- सूर्य इसी राशि से नवम व गुरु इसी राशि में शुभ हैं।धनु का चन्द्रमा शुभ है। जाँब व व्यवसाय में उन्नति होगी। मङ्गल व शुक्र गोचर परिवार के लिए शुभ है। व्यवसाय में लाभ के संकेत दे रहे हैं तथा कोई बड़ा कार्य संभावित है।मांगलिक यात्रा में व्यस्त रहेंगे।लाल व आसमानी रंग शुभ है।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article