राशिफल

आज का कुंभ राशिफल, 26 नवंबर 2022: सख्त भाषा का इस्तेमाल बिल्कुल न करें, हालात को न ठहराए दोषी

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Nov 26, 2022, 10:26 AM IST

Aaj Ka Kumbh Rashifal 26 November 2022, Aquarius Horoscope Today in Hindi: सख्त व्यवहार का और सख्त भाषा का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। सेहत को लेकर अगर पूरी जानकारी नहीं है तो यह एक बहुत बड़ी गलती हो सकती है। तकदीर आपके साथ है। जानिए कुंभ राशिवालों के लिए कैसा रहेगा दिन।

Aaj Ka Kumbh Rashifal 26 November 2022, Aquarius Horoscope Today in Hindi: बड़ा लाभ कमाना चाह रहे हैं इसलिए मन परेशान है पर यह इस समय की आपकी प्राथमिकता हो सकती है जिसमें कोई कमी नहीं है, पर कमी यह है की आप इस प्रयास में भी बहुत ज्यादा खुश नहीं हैं।

क्या करें – हालात को दोषी ठहराते चले जाने से भी नुकसान ही होता है और खुद को सही साबित करते चले जाने से भी आपकी कमियाँ ही उजागर होती हैं इसलिए अपने व्यवहार में बहुत सारी स्वामिता लाने की जरूरत पड़ेगी। क्या सोच रहे हैं और क्या कर रहे हैं हर चीज में संयम बनाए रखने से फायदा जरूर होगा।

क्या न करें – सख्त व्यवहार का और सख्त भाषा का इस्तेमाल बिल्कुल न करें क्योंकि ऐसा करने से आप अपना ही नुकसान करते चले जाएंगे जो इस समय आपके हित में नहीं है।

काम और कारोबार – काम और कारोबार को इस नजर से देखना होगा की लोग आपकी सहायता कर रहे हैं और उसी के चलते आपकी जिंदगी की खुशियाँ भी बनी हुई हैं। तकदीर आपके साथ है और आपकी मेहनत भी उसमें अपना योगदान निभाती चली जा रही है।

सेहत – सेहत को लेकर अगर पूरी जानकारी नहीं है तो यह एक बहुत बड़ी गलती हो सकती है और अगर आप अपनी सेहत को लेकर लापरवाह होते चले जा रहे हैं तो यह उससे भी बड़ी गलती है, इसलिए थोड़ा सा ध्यान देने की जरूरत पड़ सकती है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूर author

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 ... और देखें

End of Article