राशिफल

आज का वृषभ राशिफल, 11 दिसंबर 2022: गलतफहमी को दूर करने की जरूरत, अन्यथा लव लाइफ में बना रहेगा मनमुटाव

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 11, 2022, 09:33 AM IST

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 11 December 2022, Taurus Horoscope Today in Hindi: आपके लिए यह मुश्किल दौर चल रहा है। एक ओर रुपए पैसे की दिक्कत तो दूसरे तरफ प्यार मोहब्बत के रिश्ते में उथल-पुथल मचा हुआ है। ऐसे में आपसी मतभेद को खत्म करना बेहद ज़रूरी है। तभी गलतफहमियां दूर हो सकेंगी और आप वापस खुशहाल रह पाएंगे

Image

Vrisshabh Rashifal 11 December 2022

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 11 December 2022, Taurus Horoscope Today in Hindi: वृषभ (Taurus) – आर्थिक स्तिथि को बेहतर करने का मन है और आमदनी के साधन भी बने हुए हैं पर आप चाह रहे हैं की आपकी समृद्धि बढ़ जाए और आप अपनी जरूरतों को हर तरह से पूरा कर पाएं। ऐसी सोच बनाना अच्छी बात है पर ऐसे में अपने पैसे को किसी भी तरह के खतरे में डालते चले जाना ठीक नहीं है।

क्या करें – अपनी आमदनी के साधनों को भली भांति समझें ताकि लगातार लाभ बना रहे। रातों रात अपनी समृद्धि को बढ़ाने की उम्मीद लगाने से बचना होगा क्योंकि ऐसे में कई सारी छुपी हुई परेशानियाँ हो सकती है। अपनी आर्थिक स्तिथि को हर रूप से संभाले रखने की भी जरूरत है।

क्या न करें – अपनी बचत को कहीं फँसाते न चले जाएँ और इस समय कोई ऐसा कदम न उठायें जिसे आपकी गलती के रूप में देखा जाए। यह समय गलतफहमियाँ पैदा कर सकता है इसलिए कोई ऐसी बात न कहें जिसका कोई और मतलब निकाला जाए।

प्यार मोहब्बत – किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते में मनमुटाव पैदा हो सकता है इसलिए भरोसा भी जगाए रखना होगा और लोगों की गलती निकालते चले जाने से भी बचना होगा। हर चीज का जरूरत से ज्यादा विश्लेषण करते चले जाने से भी नुकसान ही होता है।

रिश्तेनाते – घर परिवार में रिश्तों को संभाले रखना आसान है क्योंकि लोगों की बहुत सारी अच्छाई बनी हुई है। आपको भी अच्छाई का परिचय देना होगा ताकि आपसी तालमेल को बेहतर किया जा सके।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूर author

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 ... और देखें

End of Article