Aaj Ka Tula Rashifal 11 December 2022, Libra Horoscope Today in Hindi: तुला (Libra) – कामकाज को आगे बढ़ाने के लिए आप मेहनत कर रहे हैं पर आपके मन में बहुत सारा बोझ है जिसे आप संभाल नहीं पा रहे, शायद यही वजह है की लोगों से तालमेल में कमी हो सकती है।
क्या करें – घर परिवार में रिश्तों को भी संभाले रखना होगा ताकि एक दूसरे को समझने का मौका मिला रहे। अपनी प्राथमिकताओं के साथ साथ अपनों की जरूरतों को समझने की भी कोशिश करनी होगी ताकि किसी भी तरह की तकरार जैसी स्तिथि से बचा जा सके।
क्या न करें – बिना सोचे समझे रोजमर्रा के खर्चों को बढ़ाते चले जाना ठीक नहीं है। फैसले कई वजह से गलत हो सकते हैं। मन में कोई भ्रम जैसी स्तिथि बनी रहे तो भी गलतियों की गुंजाइश बढ़ जाती है और गलतियों की वजह से अपनी मुश्किलों को बढ़ा लेना ठीक नहीं है।
रुकावटें और चुनौतियाँ – लोगों की वजह से रुकावटें पैदा हो सकती हैं इसलिए आपको बहुत ज्यादा संभलना होगा। लोगों को बेहतर तरीके से समझने के लिए उन पर भरोसा भी करने की जरूरत पड़ सकती है तभी जाकर आपकी चुनौतियाँ पकड़ में आएंगी।
धन दौलत – पैसे की स्तिथि ठीक भी है और आपकी तवज्जो भी मांगती है। आमदनी को लाभ में परिवर्तित करते चले जाना आसान है पर लाभ को बचाए रखना मुश्किल है क्योंकि लोगों की वजह से भी आपकी आर्थिक स्तिथि पर दबाव बने रह सकते हैं इसलिए कोई ऐसा फैसला न करें जिसके चलते आपका पैसा कहीं खतरे में पडता चला जाए। काम और कारोबार में भी जरूरत से ज्यादा पैसा लगाते चले जाना इस समय ठीक नहीं है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
