अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal, 11 December 2022: इन राशि वाले के कॅरियर में मिलेगी सफलता, जानें क्या बताता है आपका राशिफल

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Dec 10, 2022, 06:20 PM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 11 December 2022: आज कर्क व मकर राशि के जातकों को व्यवसाय में सफलता मिलेंगे। वहीं वृष व तुला राशि के छात्रों को जॉब में नए अवसरों की प्राप्ति होगी। इसके बाद तुला और मकर राशि के लोगों को वाहन चलाने के प्रति सावधानी बरतनी होगी।

Image

Rashifal Today, 11 December 2022

Horoscope Today (आज का राशिफल) 11 December 2022:11 दिसम्बर 2022 का राशिफल- सुजीत जी महाराज-- आज पुनर्वसु नक्षत्र है व चन्द्रमा मिथुन में है तथा 01:51 pm के बाद कर्क राशि में जाएंगे। शनि आज मकर राशि में है। गुरु स्वराशि मीन में हैं।सूर्य अब वृृृश्चिक में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज 01:51 pm के बाद कर्क व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। वृष तथा तुला राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।तुला व मकर राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं--

1मेष- 01:51 pm के बाद चन्द्रमा का चतुर्थ व दशम शनि लाभ देंगे ।आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जाँब में परफार्मेंस सुखद है।लव लाइफ बेहतर रहेगी। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। सफेद व पीला

रंग शुभ है।सूर्य के द्रव्य गुड़ व गेंहू का दान करें।

2वृष-आज का दिन गुरु एकादश व सूर्य इसी राशि से सप्तम वैवाहिक जीवन को शुभ बनाएंगे। रुके धन का आगमन हो सकता है।बैंकिंग व आईटी जाँब के लिए शुक्र व बुध गोचर शुभ है लेकिन मकर के शनि गोचर के कारण स्वास्थ्य खराब रह सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। पीला व सफेद रंग शुभ है।

3मिथुन--इस राशि से खष्ठम सूर्य व 01:51 pm के बाद कर्क का चन्द्रमा प्रगति देंगे। चन्द्रमा व मंगल गोचर के कारण व्यवसाय परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें।सफेद व लाल रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।तिल का दान करें।

4कर्क-01:51 pm के बाद चन्द्रमा इसी राशि में रहेंगे।आज का दिन जाँब में सफलता का है।धार्मिक अनुष्ठान को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है।विष्णु जी की उपासना करें।प्रेम में क्रोध से दूर रहें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा।अन्न का दान करें। 01:51 p m के बाद यात्रा संभावित है।

5सिंह- सूर्य का चतुर्थ भाव में गोचर आज आपको सफलता देगा।स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी। जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।लाल व नारंगी रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें व फलों का दान करें।हनुमान जी की उपासना करें।

6कन्या- इस राशि से तृतीय गोचर करता सूर्य व 01:51 pm के बाद कर्क का चन्द्रमा राजनीति में सफलता देंगे।कॅरियर में उन्नति से प्रसन्नता होगी। चन्द्रमा व बुध मैनेजमेंट व बैंकिंग जाँब में सफलता दे सकता है।पिता का आशीर्वाद लें।आर्थिक लाभ सम्भव है।श्री गणेश जी की पूजा करते रहें। हरा व सफेद रंग शुभ है।

7तुला- व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। राजनीति में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे।आर्थिक सुख के लिए कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। आसमानी व नारंगी रंग शुभ है।तिल का दान लाभदायी रहेगा।जाँब में बहस से बचें।

8वृश्चिक- आज राजनीति में सफलता की प्राप्ति होगी।नीला व आसमानी रंग शुभ है।मसूर व तिल का दान करें। लव लाइफ में विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं।हनुमान जी की पूजा करें।चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप करें।

9धनु- आज सूर्य का द्वादश गोचर शुभ है।जाँब में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।जाँब में सँघर्ष के संकेत हैं।बैगनी व हरा रंग शुभ है।आर्थिक प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे।पीले फलों का दान करें।

10मकर-01:51 pm के बाद चन्द्रमा कर्क में व सूर्य एकादश व शनि इस राशि में वक्री हैं। व्यवसाय से आज अचानक बड़ा लाभ हो सकता है।पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा।पीला व सफेद रंग शुभ है।धार्मिक पुस्तकों का दान करें।परिवार संग यात्रा सम्भव है।

11कुंभ-राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।आज दिवस में सफलता के लिए सुंदरकांड का पाठ करें ।हरा व बैगनी रंग शुभ है। प्रेम में असत्य से बचें।गाय को पालक खिलाएं। जांब से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं।पीले फ़लों का दान करें।

12मीन- भाग्यभाव में सूर्य व 01:51 pm के बाद कर्क का चन्द्रमा बिजनेस में बड़ा लाभ दे सकते हैं। इस राशि का गुरु धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा।कम्बल का दान करें।यात्रा के संकेत हैं।शमी का पेड़ लगाएं।प्रेम में संशय को स्थान मत दें। पीला व नारंगी रंग शुभ है।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article