Aaj Ka Mithun Rashifal 11 December 2022, Gemini Horoscope Today in Hindi: मिथुन (Gemini) – आप संतुष्ट भी है और कई तरह के विकल्प भी टटोल रहे हैं। उसमें मुख्यतः अपने काम और कारोबार को बढ़ावा देने का बहुत मन है।
क्या करें – कामकाज में तरक्की पाने का समय है और रिश्तों को संभाले रखने का समय है। बहुत सारी अच्छाइयाँ हैं आपके साथ जुडी हुई जिसका पूरा फायदा उठाया जा सकता है और इसी प्रयास के चलते आप कई तरह के अच्छे विकल्प भी टटोल रहे हैं जिसके बारे में सोचा जा सकता है।
क्या न करें – ऐसा न सोचते चले जाएँ की आपकी परेशानियों की वजह लोग हैं क्योंकि जिन लोगों की आप गलती निकाल रहे हैं वही लोग आपके लिए मददगार भी साबित हो सकते हैं इसलिए लोगों को समझने में और संभालने में कोई गलती न करें।
खर्चे और नुकसान – खर्चों के दो पहलु हैं। आमदनी को खतरे में डाल लेना एक मुद्दा है जिस ओर ध्यान देना पड़ेगा और उसके लिए आपको अपनी आर्थिक स्तिथि से जुड़े सही फैसले करने होंगे, पर इस चीज का एक दूसरा पहलु यह है की लोग आपका फायदा उठाते चले जाएँ और आप से लापरवाही होती चली जाये, तो दोनों ही चीजों को साथ ही साथ समझने की जरूरत है।
पढ़ाई लिखाई – मेहनत बिखरी पड़ी है और अपनी पढ़ाई को लेकर आप बहुत ज्यादा संतुष्ट नहीं है। शायद इसी वजह से आप लोगों से ज्यादा उम्मीद लगा रहे हैं की वही आपकी मदद करते चले जाएँ।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
