Aaj Ka Kark Rashifal 11 December 2022, Cancer Horoscope Today in Hindi: कर्क (Cancer) – नुकसान भरी परिस्थिति में इंसान ऐसी उम्मीद लगाता है की तकदीर ही आपका साथ दे जाए। इस समय तकदीर आपके साथ है पर आपकी गलतियाँ नजर आ रही हैं जिसके चलते तकदीर भी आपका साथ नहीं निभा रही इसलिए अपनी गलतियों को संभाल लेने की जरूरत है।
क्या करें – पैसे के लेनदेन को भली भांति समझना होगा क्योंकि ज्यादा पैसा जुटा लेने से आप अपने नुकसान को बुलावा देते चले जा रहे हैं। हालात आपकी मदद करना चाह रहे हैं पर फिर भी आपकी मुश्किलें बढ़ी हुई हैं।
क्या न करें – रोजमर्रा के खर्चों को इतना न बढ़ायें की आपका नुकसान होता चला जाए और आपके ऊपर देनदारी का बोझ बढ़ता चला जाए। इस चीज को समझने में किसी भी तरह की गलती न करें की अगर आप कोई गलत फैसला करेंगे तो मुश्किलें आप ही को झेलनी पड़ेंगी।
रिश्तेनाते – घर परिवार में रिश्तों को संभालना थोड़ा सा कठिन हो सकता है क्योंकि आपने लोगों से दूरियाँ पैदा कर रखी हैं। अगर मन से दूरियाँ पैदा हो जाएँ तो फासले बढ़ जाते हैं और किसी भी रिश्ते को संभालना मुश्किल भी हो जाता है।
प्यार मोहब्बत – किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते को जीतने के लिए आपने अपनी इच्छाओं को बढ़ा रखा है। किसी का दिल जीतना आसान है पर ऐसे में अपनी इच्छाओं को बढ़ाकर अपने लिए मुश्किलें पैदा करते चले जाना ठीक नहीं है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
