राशिफल

आज का सिंह राशिफल, 11 दिसंबर 2022: आज कुछ नया सीखने का मिलेगा मौका, बस ईमानदारी से करते रहें काम

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 11, 2022, 09:32 AM IST

Aaj Ka Singh Rashifal 11 December 2022, Leo Horoscope Today in Hindi: काम और कारोबार में आपको थोड़ी मेहनत बढ़ाने की जरूरत है। मन लगाकर अच्छे से काम करना होगा। कलीग का भरोसा जितना होगा। ऐसा करने से मंजिल तक पहुंच पाना बहुत आसान हो जाएगा। बस ईमानदारी से हर काम करते चले जाएं।

Image

Singh Rashifal, 11 December 2022

Aaj Ka Singh Rashifal 11 December 2022, Leo Horoscope Today in Hindi: सिंह (Leo) – आपकी रोजमर्रा की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं इसलिए आप चिंतित हैं और वो चिंतायें इस रूप से भी उभर रही हैं की कहीं आपका नुकसान तो नहीं हो जाएगा। मन बेचैन है जिसके चलते आप अपने आसपास बिखरी हुई अच्छाई को भी देख नहीं पा रहे।

क्या करें – इस समय की चुनौतियों को समझना और संभालना बहुत जरूरी है। उसके लिए आपको अपनी कोशिशों को बढ़ाना होगा और अपने प्रदर्शन को भी बेहतर करने की जरूरत पड़ेगी ताकि कामकाज सुचारु रूप से चलता चला जाए।

क्या न करें – पैसा ही सबकुछ नहीं संभाल सकता और जिस चीज में मेहनत की जरूरत है उसमें पैसे के बारे में सोचते चले जाना बहुत बड़ी गलती हो सकती है। कारोबार को लेकर कई तरह के विकल्प हो सकते हैं आपके सामने पर किसी भी तरह का बदलाव करना इस समय ठीक नहीं है।

काम और कारोबार – काम और कारोबार में अपनी मेहनत को बढ़ाने की जरूरत है जिसके लिए आपको अपने अंदर भरोसा जगाना होगा। कुछ सीखने का भी मन है और सीखने का मौका भी मिल रहा है पर कुछ सीखकर भी आप काम और कारोबार में उससे फायदा नहीं उठा पा रहे और यही इस समय की कमी है।

रिश्तेनाते – रिश्तों को संभाले रखना बहुत जरूरी है और आपने इसमें कामयाबी प्राप्त की है। लोगों को अपने साथ लेकर चलना बहुत बड़ी कला है जिसे बनाए रखने से जिंदगी की खुशियाँ बनी रह सकती हैं।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूर author

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 ... और देखें

End of Article