राशिफल

Aaj Ka Rashifal 9 August 2024: नाग पंचमी के दिन इन राशि वालों को रहना होगा सावधान, लव लाइफ में बढ़ सकती है टेंशन

Aaj Ka Rashifal 9 August 2024: नाग पंचमी के दिन मेष राशि के जातक को लव लाइफ में टेंशन हो सकती है। वहीं मिथुन राशि के जातक को प्यार के मामले में क्रोध से बचना होगा। आइए जानें सारी राशियों का राशिफल।

Image

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 9 August 2024: आज के दिन मेष राशि वालों को व्यवसाय में कुछ नवीन प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। वहीं कर्क राशि के जातक को लव लाइफ में तनाव हो सकता है। नाग पंचमी के दिन कन्या राशि के जातक का धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। वृश्चिक राशि के जातक को हेल्थ से परेशानी रहेगी। कुंभ राशि के जातक फेमिली प्रॉब्लम को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। आज दिन मीन राशि के जातक को प्रेम जीवन सफल रहेगा। आइए जानें सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

मेष

द्वितीय मङ्गल व गुरु गोचर परिवार सम्बन्धित कई रुके कार्य पूर्ण करेंगे। बिजनेस में अपने परफॉर्मेंस को और बेहतर करें। युवा लव लाइफ में टेंशन से बचें। आपका स्टडी भी महत्वपूर्ण है। प्रेम में असत्य व अविश्वास का स्थान होता ही नहीं है। व्यवसाय में कुछ नवीन प्रोजेक्ट सम्मिलित होंगे।

आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करें। सुंदरकांड का पाठ व फलों दान करें।

शुभ रंग -नारंगी व सफेद।

शुभ अंक -02 व 03

वृष

गुरु इसी राशि में है। शनि कुम्भ व चन्द्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं। धन लाभ की सम्भावना है। जॉब में भी कुछ उच्चाधिकारियों से लाभ मिल सकता है।क्रोध पर संयम रखें। जॉब में आप कुछ विशेष रुके कार्यों को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। लव लाइफ बहुत माधुर्य रहेगी।

आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। मसूर की दाल का दान करे।

शुभ रंग --बैगनी व हरा।

शुभ अंक --04 व 05

मिथुन

गुरु व चन्द्रमा बिजनेस के लिए किसी नए प्रोजेक्ट का समावेश कराने वाले हैं। आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक कार्य पूर्ण होगा। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। टाइम की कमी बनी रहेगी। युवा प्यार के मामले में क्रोध से बचें।

आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें।फलों का दान लाभ करेगा।

शुभ रंग --आसमानी व नीला।

शुभ अंक -04 व 07

कर्क

तृतीय चन्द्रमा व कुम्भ का शनि बिजनेस के लिए अनुकूल है। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। न्यू बिजनेस प्रोजेक्ट से सम्बंधित कार्यों में प्रयासरत हैं। जॉब में लगातार अच्छे परफार्मेंस से सफलतामिल रही है। फ़िल्म ,बैंकिंग व मीडिया के लोग जॉब परिवर्तन करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।

आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। फलों का दान करें।

शुभ रंग --पीला व नारंगी ।

शुभ अंक -02 व 09

सिंह

राशि स्वामी सूर्य कर्क यानी द्वादश गोचर में है। जॉब को लेकर खुश रहेंगे । बहुत दिनों से रुके धन की प्राप्ति से अति प्रसन्नता मिलेगी। छात्र सफल रहेंगे। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव व डिनर पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।

आज का उपाय -अन्न का दान आज सबसे श्रेष्ठ दान है। विहंगों के लिए दाना पानी की व्यवस्था भी करें।

शुभ रंग -पीला व नारंगी।

शुभ अंक --01 व 02

कन्या

गुरु नवम व चन्द्रमा इसी राशि में है। आपकी व्यावसायिक कार्यशैली सबको चमत्कृत कर देती है। छात्र सफल रहेंगे।लव लाइफ में टाइम मैनेजमेंट का भी ख्याल रखना है। कुशल वाक शैली आपको सफल करेगी। धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। हेल्थ बेहतर रहेगी। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय -श्री अरण्यकांड का पाठ करें।

शुभ रंग --आसमानी व नीला।

शुभ अंक --06 व 08

तुला

शुक्र व बुध आईटी व बैंकिंग जॉब में लाभ देंगे । व्यवसाय में कार्यों की अधिकता को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। जॉब में नवीन पद को लेकर खुशी रहेगी। लव लाइफ को लेकर आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच से भर देगी। स्वास्थ्य के लिए दिन शुभ है। प्रेम में असत्य का स्थान नहीं होता है।

आज का उपाय -कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

शुभ रंग -बैगनी व हरा।

शुभ अंक --05 व 07

वृश्चिक

मङ्गल व शुक्र आईटी,टीचिंग व मीडिया जॉब के जातकों को सफलता मिलेगी। एकादश चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ दिलाता है। जॉब परिवर्तन का मन होगा। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। सायंकाल के बाद लव लाइफ को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। हेल्थ से परेशानी रहेगी। आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ लाभप्रद रहेगा। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें।

शुभ रंग --नारंगी व सफेद।

शुभ अंक -01 व 03

धनु

बुध व गुरु मीडिया व बैंकिंग जॉब में बड़ी सफलता दे सकते है। शुक्र व चन्द्रमा का सहयोग व्यवसाय में लाभ देते हैं। एक समय में एक ही कार्य करें ।आफिस में कार्यों के दबाव को लेकर परेशान रहेंगे। परिवार को लेकर मानसिक परेशान रह सकते हैं।

आज का उपाय -भगवान शिव जी की पूजा करें। गाय को पालक व गुड़ खिलाएं। तिल का दान करें।

शुभ रंग -हरा व नारंगी।

शुभ अंक -02 व 03

मकर

चन्द्रमा कन्या राशि में व वृष के गुरु बिजनेस के लिए मंगलमय है। क्रोध से बचना है। अपनी सकारात्मक सोच व आत्मबल से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। परिवार में सबको सम्मान दें। हेल्थ में साइनस के पेशेन्ट सचेत रहें। लव लाइफ का तनाव अब समाप्त होगा।

आज का उपाय --शिवलिंग को बेल पत्र व गंगा जल अर्पित करें।मङ्गल के द्रव्य मसूर व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग --नीला व बैगनी।

शुभ अंक --04 व 08

कुम्भ

फेमिली प्रॉब्लम को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। प्रॉब्लम्स को प्रेम से हल करें। बिजनेस में सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं रहेगी।

आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें व पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। चावल व तिल का दान करें।

शुभ रंग -नीला व हरा ।

शुभ अंक -04 व 08

मीन

तृतीय गुरु व द्वादश शनि बिजनेस को लेकर प्रगति देंगे। जॉब वर्क में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा दें। व्यवसाय में आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। नेत्र विकार की संभावना है। प्रेम जीवन सफल रहेगा।

आज का उपाय -अन्न का दान कष्टों से मुक्ति देगा।

शुभ रंग --पीला व हरा।

शुभ अंक -01 व 03

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article