राशिफल

Aaj Ka Rashifal 5 August 2024: सावन के तीसरे सोमवार के दिन इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा धन का लाभ

Aaj Ka Rashifal 5 August 2024: आज के दिन मेष राशि के जातक को बिजनेस में कुछ नया करने का मौका मिलेगा। वहीं मिथुन राशि के जातक को रुका हुआ काम सफल होगा। आइए जानें सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक पंचांग।

Image

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 5 August 2024: सोमवार के दिन मेष राशि के जातक करियर में सफलता पाएंगे। वहीं कर्क राशि के जातक के लव लाइफ में तनाव आ सकता है। सोमवार के दिन सिंह राशि था धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। वृश्चिक राशि के जातक को व्यवसाय में सफलता मिलेगी। कुंभ राशि के जातक राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। मीन राशि वालों को बिजनेस में सफलता मिल सकती है। आइए जानें सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

मेष

मङ्गल व चन्द्रमा अनुकूल हैं। जॉब व व्यवसाय सम्बन्धित कई रुके कार्य बनेंगे । स्टूडेंट्स करियर में प्रोग्रेस के लिए परफॉर्मेंस बेहतर करें। युवा लव लाइफ में टेंशन से बचें, आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। प्रेम में स्वाभिमान का स्थान होता ही नहीं है। व्यवसाय में कुछ नवीन प्रोजेक्ट सम्मिलित होंगे।

आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करें। तिल का दान करें।

शुभ रंग -पीला व नारंगी।

शुभ अंक -01 व 09

वृष

जॉब में कुछ परेशानी संभावित है ,विवाद की सम्भावना है। जॉब में भी कुछ उच्चाधिकारियों से ही आपका विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। जॉब में आप कुछ विशेष रुके कार्यों को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। लव लाइफ बहुत माधुर्य रहेगी।

आज का उपाय -श्रावण माह में भगवान शिव जी की पूजा करते रहें। मसूर की दाल का दान करे।

शुभ रंग -सफेद व हरा।

शुभ अंक -05 व 08

मिथुन

बुध व्यवसाय के लिए कोई नए प्रोजेक्ट का समावेश करने वाला है। राजनीतिज्ञों के लिए अच्छा दिवस रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण व्यावसयिक कार्य पूर्ण होगा। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। टाइम की कमी बनी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।

आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें। फलों का दान लाभ करेगा।

शुभ रंग --हरा व नीला।

शुभ अंक -02 व 09

कर्क

स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। करियर निर्माण में प्रयासरत हैं। जॉब में लगातार अच्छे परफार्मेंस से सफलता मिल रही है। जॉब परिवर्तन करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।

आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करें।मसूर व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग -पीला व सफेद ।

शुभ अंक -04 व 08

सिंह

जॉब में किसी विशेष उपलब्धि को लेकर खुश रहेंगे तथा धार्मिक यात्रा से अति प्रसन्नता मिलेगी। छात्र सफल रहेंगे। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।

आज का उपाय -श्री विष्णु उपासना करें व सप्त अन्न का दान आज सबसे श्रेष्ठ दान है। सूर्योपासना भी करें।

शुभ रंग -हरा व नारंगी।

शुभ अंक --01 व 02 ।

शुभ रंग --लाल व सफेद

कन्या

चन्द्रमा व गुरु बहुत सुंदर व मङ्गलमय फल देंगे।आपकी मृदुभाषिता सबको चमत्कृत कर देती है। छात्र सफल रहेंगे। लव लाइफ में टाइम मैनेजमेंट का भी ख्याल रखना है। कुशल वाक शैली आपको सफल करेगी। धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। हेल्थ बेहतर रहेगी। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय -हनुमान बाहुक का पाठ करें।

शुभ रंग --आसमानी व नीला।

शुभ अंक --04 व 06

तुला

बिजनेस में कार्यों की अधिकता को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। जॉब में नवीन पद को लेकर खुशी रहेगी। लव लाइफ को लेकर आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच से भर देगी। स्वास्थ्य के लिए दिन शुभ है। प्रेम में असत्य का स्थान नहीं होता है।

आज का उपाय -श्री कनकधारास्तोत्र का पाठ करें।

शुभ रंग -बैगनी व हरा।

शुभ अंक -05 व 06

वृश्चिक

मङ्गल व शुक्र अनुकूल हैं। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। मङ्गल जमीन या मकान खरीदने में लाभ दिलाता है। जॉब परिवर्तन का मन होगा। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। सायंकाल के बाद लव लाइफ को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। हेल्थ से परेशानी रहेगी।

आज का उपाय --श्री किष्किंधाकांड का पाठ लाभप्रद रहेगा। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें।

शुभ रंग --पीला व हरा।

शुभ अंक -02 व 09

धनु

चन्द्रमा छात्रों के लिए सपोर्टिंग है। बडे भाई का सहयोग व्यवसाय में लाभ देते हैं। स्टूडेंट्स एक समय में एक ही कार्य करें । आफिस में कार्यों के दबाव को लेकर परेशान रहेंगे। मानसिक परेशान रह सकते हैं। प्रेम में बहुत ज्यादा दैहिक आकर्षण से बचें।

आज का उपाय --शिव उपासना करें। गाय को केला व गुड़ खिलाएं। उड़द का दान करें।

शुभ रंग -पीला व लाल

शुभ अंक -01 व 02

मकर

पंचम गुरु संतान की प्रगति के लिए मंगलमय है। जॉब में इमोशन से बचना है। अपनी सकारात्मक सोच व आत्मबल से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। परिवार में सबको सम्मान दें। हेल्थ में साइनस के पेशेन्ट सचेत रहें। लव लाइफ का तनाव अब समाप्त होगा।

आज का उपाय -शिवलिंग को जल व बेल पतरु अर्पित करें।राहु के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें।

शुभ रंग --लाल व बैगनी।

शुभ अंक --04 व 06

कुम्भ

शनि इसी राशि में है। परिवार को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। किसी भी बड़े बिजनेस प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। चने की दाल का दान करें।

शुभ रंग -सफेद व हरा ।

शुभ अंक -05 व 07

मीन

राशि स्वामी गुरु तृतीय गोचर में है। बिजनेस को लेकर प्रसन्न रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा दें। जॉब वर्क में आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ को लेकर तनावग्रस्त रहेंगे। प्रेमी को खूबसूरत पेंटिग गिफ्ट करें। नेत्र विकार की संभावना है।

आज का उपाय -शिव उपासना करें। सप्त अन्न का दान कष्टों से मुक्ति देगा।

शुभ रंग -नारंगी व पीला।

शुभ अंक -02 व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article