अध्यात्म

Aaj Ka Panchang 5 August 2024: सावन के तीसरे सोमवार के दिन क्या होगा पूजा का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, यहां जानें पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang 5 August 2024: सावन मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि के दिन सूर्योदय सुबह 5 बजकर 43 मिनट पर होगा। आज के दिन सूर्यास्त शाम को 7 बजकर 11 मिनट पर होगा। ऐसे में आइए जानें पूरा पंचांग।

Image

Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Panchang 5 August 2024: सावन महीने की प्रतिपदा तिथि को सावन के तीसरे सोमवार का व्रत रखा जाएगा। इस दिन शाम के 6 बजे तक प्रतिपदा तिथि रहेगी। उसके बाद द्वितीया तिथि की शुरुआत हो जाएगा। आज के दिन दोपहर 3 बजकर 23 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। उसके बाद मघा नक्षत्र की शुरुआत हो जाएगी। आज के दिन अभिजीत मुहूर्त 11 बजकर 57 मिनट से लेकर 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। इस दिन राहुकाल का समय प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक रहेगा। आइए जानें आज का पूरा पंचांग।

Aaj Ka Panchang 5 August 2024 (आज का पंचांग 5 अगस्त 2024)

संवत-पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह-श्रावण ,कृष्ण पक्ष

तिथि-- प्रतिपदा 06:05 pm तक फिर द्वितीया

व्रत- श्रावण सोमवार व्रत

दिवस-सोमवार

सूर्योदय-05:43am

सूर्यास्त-07:11pm

नक्षत्र- आश्लेषा 03:23 pm तक फिर मघा

चन्द्र राशि- कर्क,स्वामीग्रह-चन्द्रमा 03:23pm तक फिर सिंह,स्वामीग्रह--सूर्य

सूर्य राशि- कर्क ,स्वामी -चन्द्रमा

करण-बव 06:02pm तक फिर बव

योग: व्यतिपात 10:33am तक फिर वरियान

शुभ मुहूर्त

1अभिजीत-11:57am से 12:45 pm

2विजय मुहूर्त-02:25pm से 03:27 pm तक

3गोधुली मुहूर्त--06:33 pm से 07:24 pm तक

4 ब्रम्ह मुहूर्त-4:08m से 05:09am तक

5अमृत काल-06:08am से 07;53am तक

6निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:53से 12:43तक रात

संध्या पूजन-06:22 pm से 07:21pm तक

दिशा शूल -पूर्वदिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त

राहुकाल-प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक

क्या करें-श्रावण सोमवार का व्रत करें। आज शिव लिंग का रुद्राभिषेक करें। घर मे नर्मदेश्वर या पारद शिवलिंग रखें व उनकी उपासना करें। श्रावण माह में भगवान शिव व माता दुर्गा जी को प्रसन्न करना सहज भक्ति भाव से ही आसान हो जाएगा आज बहुत पवित्र तिथि है। श्रावण बहुत पावन माह है। दिन भर व्रत रहें। भगवान शिव जी की उपासना करें।शिवलिंग की उपासना करें।दुर्गासप्तशती का पाठ भी करें।अन्न व फलों का दान करे।शिव मंदिर परिसर में पाकड़, बरगद, पीपल व बेल का पेड़ लगाएं। आज गंगा जल से रुद्राभिषेक करने से सभी कष्ट समाप्त होते हैं। घी से रुद्राभिषेक करने से धन,सम्पदा व ऐश्वर्य का सुआगमन होता है। श्रावण माह में तीर्थ करें। शिव पुराण का पाठ पूर्ण कर तत्पश्चात हवन करें चन्द्रमा के द्रव्य चावल व शक्कर के दान का बहुत महत्व है।

क्या न करें-अहंकार का तनिक भाव भी पुण्य का ह्रास करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article