राशिफल

Aaj Ka Rashifal 31 July 2024: कामिका एकादशी के दिन चार राशि वालों पर रहेगी विष्णु जी की कृपा, करियर में मिलेगी सफलता

Aaj Ka Rashifal 31 July 2024: आज के दिन मेष राशि वालों को करियर में सफलता मिलेगी। वहीं मिथुन राशि के जातक किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आइए जानें सारी राशियों का राशिफल। दैनिक राशिफल।

Image

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 31 July 2024: बुधवार के दिन मेष राशि के जातक को करियर में सफलता मिल सकती है। वहीं वृष राशि के जातक जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। आज के दिन सिंह राशि के जातक जॉब में पोस्ट परिवर्तन से प्रसन्न रहेंगे। बुधवार के दिन तुला राशि के जातक अष्टम चन्द्रमा शीत व कफ से से थोड़ा परेशान करेंगे। कुंभ राशि वालों को बिजनेस से खुश रह सकते हैं। मीन राशि के जातक जॉब में प्रोमोशन अब सार्थक दिशा में जाएगा। आइए जानें सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

मेष

चन्द्रमा दूसरे गोचर का शुभ होता है। करियर में सफलता का दिवस है। ऑफिस में छोटे मोटे संशय से बचें। आपको ऑफिस में ज्यादा समय देना होगा लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। जॉब में किसी कार्य को टालें मत वर्ना वह प्रॉब्लम दे सकता है। समय पर वर्क इम्पार्टेंट है। हेल्थ बेहतर रहेगा।

आज का उपाय --जीवन में शुभता व सफलता के लिए श्री विष्णु जी की उपासना करें। ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा।

शुभ अंक --02 व 09।

शुभ रंग --पीला व लाल

वृष

छात्रों के करियर में नव सफलताओं से भरे रहने का समय है। परिवार में मानसिक चिंता से बचें। ध्यान व योग करें। आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। क्रोध मत करें व वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय -श्रावण माह में भगवान शिव जी की पूजा करते रहें। उड़द का दान करें।

शुभ रंग --हरा व आसमानी।

शुभ अंक -04 व 08

मिथुन

गुरु द्वादश है। धन का व्यय होने वाला है। धार्मिक यात्रा पर जाना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। संतान के करियर को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में लकी रहेंगे। भावुकता पर नियंत्रण रखें।

आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ व अन्न दान करें।

शुभ रंग --हरा व आसमानी।

शुभ अंक -01 व 02

कर्क

व्यावसायिक कार्यों में अति व्यस्तता आपको परेशान कर सकता है। जॉब में परिश्रम के बावजूद भी आपको सफलता नहीं मिल पा रही है । छात्रों को आज के मेहनत का भविष्य में बेहतर परिणाम मिलेगा। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय --हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें। तिल व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग --लाल व नारंगी।

शुभ अंक --01 व 03

सिंह

सूर्य द्वादश व चन्द्रमा दशम है। जॉब में पोस्ट परिवर्तन से प्रसन्न रहेंगे। उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें।सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।

आज का उपाय --शिव उपासना करते रहें। माता दुर्गा जी के 32 नाम का मन ही मन जप करते रहें। सूर्य को जल दें।

शुभ रंग -लाल व नारंगी।

शुभ अंक --01 व 02

कन्या

छात्रों को करियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति का समय है। आप आत्मबल के धनी व्यक्ति हैं।यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। किसी पूज्यनीय संत के आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। बिजनेस में कोई नवीन प्रोजेक्ट मिलेगा।

आज का उपाय -मङ्गल से सम्बंधित द्रव्यों गुड़ व लाल वस्त्र इत्यादि का दान करें। कनकधारा स्तोत्र का पाठ पुण्यदायी है।

शुभ रंग --हरा व आसमानी।

शुभ अंक --05 व 08

तुला

अष्टम चन्द्रमा शीत व कफ से से थोड़ा परेशान करेंगे। बिजनेस की इनकमिंग प्रॉफिट पोजिशन डिस्टर्ब रहेगी। जब में सफल रहेंगे।लव लाइफ को ठीक करने के लिए श्री कृष्ण उपासना करें। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जो लोग बीपी या शुगर के पेशेंट हैं उनको आज खान पान में परहेज करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।

आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें तथा मसूर का दान करें।

शुभ रंग --लाल व सफेद।

शुभ अंक --05 व 08

वृश्चिक

मङ्गल व गुरु अनुकूल है। जॉब में प्रोमोशन का प्रयास चलता रहेगा। धार्मिक कार्यों व मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। बिजनेस को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।

आज का उपाय --हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें। अन्न दान करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। मूंग का दान भी करें।

शुभ रंग -लाल व पीला।

शुभ अंक -04 व 07

धनु

खष्ठम चन्द्रमा व गुरु शुभ हैं,रोग नाशक हैं। स्टूडेंट्स में करियर के प्रगति से खुश रहेंगे। जॉब को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आर्थिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे।

आज का उपाय --सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें। चने की दाल का दान करें।

शुभ रंग --पीला व नारंगी।

शुभ अंक -02 व 03

मकर

द्वादश शनि व पंचम चन्द्रमा-गुरु शुभ हैं। बिजनेस वृद्धि का समय अनुकूल रहेगा। आप आशावादी व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। बिज़नेसमैन सफल रहेंगे। प्रेम में सुखद यात्रा होगी।वाहन क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्रेम में भावुकता पर नियंत्रण रखें।

आज का उपाय -अरण्यकाण्ड का पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

शुभ रंग --नीला व बैगनी।

शुभ अंक -05 व 08

कुम्भ

चतुर्थ चन्द्रमा जीवन में प्रसन्नता देंगे। जॉब में परिवर्तन का कोई निर्णय अभी मत लें। बिजनेस से खुश रह सकते हैं। किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें।सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। जॉब में केयरलेस एक्टिविटीज प्रॉब्लम दे सकते हैं। लव लाइफ बेहतर होगी।

आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ व अन्न दान करते रहें।

शुभ रंग --सफेद व हरा।

शुभ अंक --06 व 09

मीन

चन्द्रमा -गुरु तृतीय हैं। जॉब में प्रोमोशन अब सार्थक दिशा में जाएगा। जब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। हेल्थ में लीवर के पेशेंट परेशान रहेंगे।

आज का उपाय --शिव पुराण का पाठ करें।तिल का दान ऋणमुक्ति प्रदान करेगा।

शुभ रंग --नारंगी व पीला।

शुभ अंक --03 व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article