अध्यात्म

Friendship Day 2024 : इन तारीख पर जन्मे लोग बनते हैं सबसे अच्छे मित्र, दोस्ती की बनाते हैं मिसाल

Friendship Day 2024: दोस्ती एक ऐसा रिश्ता होता है। जो हम खुद चुनते हैं। हर किसी व्यक्ति के जीवन में कोई ना कोई सच्चा साथी जरूर होता है। आज हम बात करने जा रहे हैं कुछ ऐसे मूलांक वालों के बारे में जो बहुत अच्छे दोस्त साबित होते हैं। आइए जानें इनके बारे में।

Image

Numerology

Numerology: अंक ज्योतिष शास्त्र में मूलांक के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। मूलांक के द्वारा व्यक्ति के स्वभाव और विचार के बारे में पता लगाया जा सकता है। मूलांक की गणना जन्म तिथि के आधार पर की जाती है। जैसे कि 1, 10 या 28 तारीख के जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है। मूलांक में 1 से लेकर 9 तक की संख्या आती है। अंक शास्त्र में कुछ ऐसे मूलांक के बारे में बताया गया है। जिनके जातक बहुत ही अच्छे दोस्त साबित होते हैं। दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है जो परिवार और जीवनसाथ की बाद सबसे ज्यादा मायने रखता है। आज हम उस मूलांक के बारे में बात करेंगे जिसके जातक अच्छी मित्रता निभाते हैं। आइए जानें इसके बारे में।

इस तारीख पर जन्मे लोग बनते हैं अच्छे दोस्त

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10 या 28 तारीख को होता है उनका मूलांक 1 होता है। जिनका जन्म 4, 13, 22 तारीख को होता है उनका मूलांक 4 होता है। 1 और 4 दोनों ही मूलांक के जातक बहुत ही अच्छे मित्र बनते हैं। ये लोग हर कदम पर अपने दोस्त का साथ देते हैं और उसके साथ हर मुश्किल घड़ी में खड़े रहते हैं। मूलांक 1 का स्वामी ग्रह सूर्य होता है। वहीं मूलांक 4 का स्वामी ग्रह राहु होता है। इन दोनों ही मूलांक के जातक अपनी लाइफ को खुलकर जीते हैं।

मूलांक 1

मूलांक 1 वाले जातक का प्रतिनिध ग्रह सूर्य होता है। ये लोग बहुत ही महत्वकांक्षी होते हैं। इनके भीतर आत्मविश्वास पूरा भरा हुआ रहता है। ये लोग बहुत ही स्वाभिमानी होते हैं। इनको दूसरों के सामने झुकना पसंद नहीं होता है, लेकिन इस मूलांक के जातक अपना हर रिश्ता दिल से निभाते हैं। चाहे वो परिवार का हो या दोस्ती का ये हर रिश्ते में अपना पूरा सहयोग देते हैं। अपने मित्र के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। ऐसे लोग करियर में भी खूब तरक्की करते हैं। हर क्षेत्र में ये अपनी अलग पहचान बनाते हैं।

मूलांक 4

मूलांक 4 के जातक का स्वामी ग्रह राहु होता है। इनके ऊपर राहु की कृपा सदा बनी रहती है। इन लोगों की आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत होती है। अंक शास्त्र के मुताबिक अंक 4 वाले लोग समाज में अपना अलग मान- सम्मान बनाते हैं। मूलांक 4 वाले लोग अपने दोस्तों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। दोस्तों को कभी भी इनकी जरूरत होती है तो ये लोग हर कदम पर दोस्त का साथ निभाते हैं। मूलांक 4 के जातक बहुत ही अच्छे लीडर बनते हैं।
Jayanti Jha
जयंती झा author

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुए... और देखें

End of Article