Aaj Ka Rashifal 30 April 2024 (आज का राशिफल): आज के दिन मेष राशि के जातक लव लाइफ में तनाव झेलना होगा। मंगलवार के दिन मिथुन राशि के जातक को प्यार में इमोशन से बचना होगा। सिंह राशि के जातक को करियर में लाभ मिलेगा। आज के दिन कन्या राशि के जातक को आत्मविश्वास बढ़ेगा। वृश्चिक राशि के जातक को प्यार में सफलता मिलेगा। मकर राशि के जातक को बिजनेस में सफलता मिल सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं क्या होगा सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।
Aaj Ka Rashifal 30 April 2024 (आज का राशिफल)
मेष
बिजनेस में सफलता का दिवस है। छात्रों के प्रगति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए स्वतः मार्ग प्रशस्त होंगे। जॉब को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। युवा लव लाइफ में तनाव से बचें। हो सकता है कि चन्द्रमा आपको प्यार में ज्यादा ही इमोशन दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। लव लाइफ में शुभता व सफलता के लिए निकालें।
आज का उपाय ,-श्री विष्णु जी की उपासना करें। मूंग का दान करें।
शुभ रंग -लाल व पीला।
शुभ अंक -01 व 02
वृष
बिजनेस प्रोग्रेस की सम्भावना है। वर्क लोड रहेगा,टेंशन से बचें। जॉब वर्क को पूर्ण करें। आपके कुछ उच्चाधिकारियों से ही आपका विवाद हो सकता है। भावुकता पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग -नीला व हरा।
शुभ अंक -01 व 02
मिथुन
आज का दिन जॉब के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। बिज़नेस के लिए आज का समय बेहतर रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण व्यावसयिक कार्य पूर्ण होगा। आर्थिक पक्ष को लेकर चिंतित रहेंगे। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। जॉब में कार्यस्थल पर विवाद से बचें।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग -हरा व बैगनी।
शुभ अंक -06 व 09
कर्क
चन्द्रमा यात्रा देंगे। जॉब में लगातार बेहतर परिणाम देने के बावजूद भी मनमाफिक सफलता नहीं मिल पा रही है। छात्रों के करियर में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आत्मबल को बनाये रखें। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें। महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। गेंहू व गुड़ का दान पुण्यदायी है।
शुभ रंग -सफेद व नारंगी।
शुभ अंक -01 व 02
सिंह
स्टूडेंट्स करियर को लेकर खुश रहेंगे। कर्क राशि के उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।
आज का उपाय -सप्त अन्न का दान श्रेष्ठ दान है। हनुमानबाहुक का पाठ करें।
शुभ रंग -नारंगी व सफेद।
शुभ अंक -02 व 09
कन्या
पॉलिटिक्स जे जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। आत्मविश्वास की पॉजिटिव ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। रुके धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। लव लाइफ खुशहाल रहेगी।
आज का उपाय -मसूर का दान करें। श्री गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। पिता का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग -लाल व बैगनी।
शुभ अंक -03 व 06
तुला
व्यवसाय को लेकर लाभान्वित हैं । यात्रा अच्छी रहेगी,यह खूबसूरत जर्नी आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। लव लाइफ में तनाव संभावित है।
आज का उपाय -घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करके ही बाहर निकलें। असत्य बोलने से बचें। पिता का आशीर्वाद लें। उड़द का दान करें।
शुभ रंग -हरा व नीला।
शुभ अंक -03 व 08
वृश्चिक
आपका आत्मविश्वास आपको ऊर्जा से भरा रखेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन सफल रहेगा।
आज का उपाय - विहंगों को दाना पानी देने के शुभ पुण्य से कार्य बाधा समाप्त होती है।
शुभ रंग -पीला व नारंगी।
शुभ अंक -,03 व 06
धनु
बिजनेस में कार्यों की अधिकता आपको परेशान करती रहती है। अपनी पर्सनालिटी को और बेहतर करें। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। प्रेम में संशय व क्रोध का स्थान नहीं होता है।
आज का उपाय--धार्मिक पुस्तकों का दान करें। गुरु व पिता का आशीर्वाद यश व प्रतिष्ठा दिलाता है।
शुभ रंग -पीला व लाल।
शुभ अंक -01 व 02
मकर
व्यवसाय बेहतर होगा। आज छात्र करियर को सही दिशा दे सकते हैं। मकान क्रय करने का विचार बेहतर है। बिजनेस में सक्रियता आपकी सहायता करेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
आज का उपाय --शिवलिंग को दही व बेल पत्र अर्पित करें। शनि के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें। धार्मिक पुस्तको के दान से पुण्य की प्राप्ति होगी।
शुभ रंग -नीला व हरा।
शुभ अंक -01 व 02
कुम्भ
बिजनेस में कार्यों की अधिकता का दबाव रहेगा। पारिवारिक समस्याओं को हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। कुछ अधीनस्थ कर्मचारी प्रॉब्लम दे सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है लेकिन श्वांस के पेशेंट सावधानी बरतें।
आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करें व गुड़ तथा फलों दान करें।
शुभ रंग -नीला व बैगनी।
शुभ अंक -04 व 08
मीन
व्यवसाय में सफलता मिलेगी। कोई नया बिजनेस वर्क अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगा। परिवार को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे । जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा।रियल स्टेट से जुड़े लोग सफल रहेंगे। छात्रों की मेहनत उनको यशस्वी बनाएगी।
आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करें व तिल का दान करें।
शुभ रंग -नारंगी व हरा।
शुभ अंक -01 व 02
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
