राशिफल

Aaj Ka Rashifal 3 May 2024: आज के दिन इन राशि वालों को मिलेगा बिजनेस में लाभ, जानें सारी राशि का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 3 May 2024 (आज का राशिफल): मेष राशि के जातक को आज के दिन नई बिजनेस डील मिल सकती है। वहीं मिथुन राशि के जातक को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होगा। आइए जानते हैं सारी राशियों का हाल।

Image

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 3 May 2024 (आज का राशिफल): शुक्रवार के दिन मेष राशि के जातक को नई बिजनेस डील मिल सकती है। मिथुन राशि के जातक की लव लाइफ अच्छी रहेगी। सिंह राशि के जातक अपने काम को लेकर खुश रहेंगे। वृश्चिक राशि के जातक को परिवार का पूरा साथ मिलेगा। मीन राशि के जातक को काम में प्रमोशन मिल सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कैसा होगा सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

मेष

आईटी व टीचिंग सेक्टर में जॉब करने वाले जातक सफल रहेंगे। करियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति का समय है, न्यू बिजनेस डील की सम्भावना है। बेवजह यात्रा से बचें। लव लाइफ में एक दूसरे के प्रति डेडिकेशन बहुत महत्वपूर्ण है।।

का उपाय -- सूर्य उपासना करें।शुभ रंग -पीला व लाल ।

शुभ अंक--01 व 02

वृष

जॉब में न्यू अपॉरचुनिटी प्राप्त करने का समय है। पारिवारिक विवादों से बचें।। ऑफिस में भी आपके किसी स्टाफ से ही आपका बहस हो सकता है। प्रेम जीवन सुखद होगा। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय -श्री सूक्तम का पाठ करें। फलों का दान हितकर है।

शुभ अंक --02 व 07

मिथुन

आज का दिन स्ट्रगल का है। बिजनेस करने वालों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला समय है। स्वास्थ्य के प्रति बहुत ही गम्भीर रहें। व्यवसाय के दृष्टि से कुछ नए प्रोजेक्ट पर कार्य आरंभ करेंगे। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। सन्तान की प्रगति को लेकर खुश रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।

आज का उपाय--श्री आदित्यहृदयस्तोत्रम का पाठ व सूर्य के द्रव्य गुड़ का दान करें।

शुभ अंक --05 व 07।

शुभ रंग --बैगनी व हरा

कर्क

करियर में मनोवांछित सफलता नहीं मिल पा रही है। बड़े भाई के सपोर्ट से भविष्य में बेहतर परिणाम आ सके। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। हेल्थ बहुत अच्छी रहेगी। व्यवसाय बेहतर रहेगा।

आज का उपाय ---हनुमान चालीसा का 07 पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग --पीला व नारंगी।

शुभ अंक --01 व 02

सिंह

दशन गुरु कर्म में सफलता देंगे। जॉब में किसी विशेष प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। व्यवसाय अब नई मंजिल की तरफ बढ़ रही है। मित्रों का सहायता का लाभ मिलेगा। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी। टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें। युवा प्यार में इमोशन से बचें। हेल्थ बेहतर रहेगा।

आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें। उड़द का दान करें।

शुभ अंक --02 व 03 ।

शुभ रंग -लाल व नारंगी

कन्या

स्टूडेंट्स सफल रहेंगे,करियर में उन्नन्ति है। प्रत्येक कार्य पूर्ण समर्पण से करें। इससे प्रोग्रेस के चांसेज बनते हैं। मित्रों सङ्ग सायंकालीन यात्रा से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। बिजनेस में सफल रहेंगे। लव लाइफ में थोड़ी दिक्कत रहेगी। हेल्थ बेहतर रहेगा।

आज का उपाय --कनकधारा स्तोत्र का पाठ व फलों का दान करें।

शुभ रंग --बैगनी व सफेद।

शुभ अंक--04 व 08

तुला

जॉब में संघर्ष है । आपकी वाकशैली बहुत ही अट्रैक्टिव रहेगी। न्यू पार्टनरशिप डील से बचें। लव लाइफ मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। भावुकता से बचना होगा ,यह किसी भी रिश्ते के लिए हानिप्रद हो सकता है।

आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें।

शुभ रंग-बैगनी व हरा।

शुभ अंक ----06 व 07

वृश्चिक

सप्तम गुरु व्यवसाय व दाम्पत्य जीवन के लिए अनुकूल हैं। व्यवसाय को लेकर मन खुश रहेगा ।आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। सुख में उदर विकार से परेशानी है। लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी। मङ्गल लीवर प्रॉब्लम दे सकता है।

आज का उपाय -सप्त अन्न का दान करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।

शुभ रंग--नारंगी व सफेद।

शुभ अंक-02 व 03

धनु

स्टूडेंट्स अब करियर में मनोवांछित सफल हो पा रहे हैं। राशि स्वामी गुरु खष्ठम व मित्र ग्रह सूर्य जो कि पंचम गोचर रत है, को और बेहतर करें जिससे जॉब व व्यवसाय में सफल रहेंगे। पारिवारिक लाइफ में भी समय के अभाव को थोडा परेशान रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगी

आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करने से आर्थिक संताप से मुक्ति मिलेगी।

शुभ रंग --लाल व नारंगी।

आज का शुभ अंक -01 व 02

मकर

जॉब वर्क की अधिकता से मानसिक तनाव रह सकता है, क्रमबद्ध तरीके से कार्य करें।जमीन क्रय करने का विचार आएगा। भावुकता पर नियंत्रण रखें। लव लाइफ में खूबसूरत यात्रा आपको रोमांचित करेगी।

आज का उपाय -कुशोदक से रूद्राभिषेक कराने से स्वास्थ्य सुख में लाभ होता है।

शुभ रंग --हरा व बैगनी।

शुभ अंक -04 व 06

कुम्भ

परिवार में चतुर्थ गुरु प्रोग्रेस देंगे। व्यवसाय सम्बंधित समस्याओं को हल करेंगे। स्वास्थ्य में लीवर को लेकर परेशान रह सकते हैं।जब भी आप प्रॉब्लम में हों पिता के सहयोग व आशीर्वाद को प्राप्त करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। लव लाइफ बेहतर रहेगी।। आज का उपाय -गुरु के बीज मंत्र का जप करें व चने की दाल का दान करें।शुभ रंग-आसमानी व सफेद।शुभ अंक -06 व 07

मीन

जॉब में चेंज के लिए समय अनुकूल है। प्रोमोशन की बात भी अब पॉज़िटिव दिशा में पहुँचेगी। व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव रहेगा । लव पार्टनर के साथ डिनर पर जाएंगे।लव लाइफ अच्छी रहेगी।स्वास्थ्य सुख उत्तम है।

आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें व फलों सहित अन्न का दान करें।

शुभ रंग -पीला व लाल।

शुभ अंक -01 व 02

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article