Aaj Ka Rashifal 3 August 2024: शनिवार के दिन मेष राशि के जातक को काम में प्रॉब्लम हो सकती है। वहीं आज के दिन वृष राशि के जातक को विवादों का सामना करना पड़ सकता है। मिथुन राशि के जातक स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। कन्या राशि वालों को दशम चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ देगा। मकर राशि वालों को शनि व चन्द्रमा द्वितीय व खष्ठम रहकर शुभ फल देंगे। मीन राशि के जातक को बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे। आइए जानें आज का राशिफल। पढ़ें दैनिक राशिफल।
मेष
तृतीय चंद्रमा व द्वितीय गुरु छात्रों के लिए अनुकूल है। अध्ययन में ज्यादा समय देना होगा । जॉब में किसी कार्य को टालें मत वर्ना वह प्रॉब्लम दे सकता है। समय पर वर्क इम्पार्टेंट है। हेल्थ बेहतर रहेगा। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी।
आज का उपाय --जीवन में शुभता व सफलता के लिए हनुमान जी की उपासना करें। दान पुण्य आपके लिए हितकर रहेगा।
शुभ अंक --01 व 03।
शुभ रंग --नारंगी व सफेद
वृष
आज का दिन व्यवसाय में नव सफलताओं से भरे रहने का है। जॉब वर्क में तनाव से बचें। बहुत ज्यादा यात्रा मत करें । कार्य स्थल पर विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में सुंदर यात्रा देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।
आज का उपाय -भगवान शिव जी की पूजा करते रहें। गुड़ का दान करें।
शुभ रंग --हरा व लाल।
शुभ अंक -04 व 07
मिथुन
चन्द्रमा इसी राशि में है। किसी प्रिय मित्र का आगमन होने वाला है। जॉब चेंज के प्रयास के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। बिज़नेस कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में टाइम मैनेजमेंट को लेकर प्रयास रहेंगे।
आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ व तिल का दान करें।
शुभ रंग --नारंगी व हरा।
शुभ अंक -01 व 02
कर्क
द्वादश चन्द्रमा व एकादश गुरु मङ्गलमय है। पारिवारिक व्यस्तता आपको परेशान कर सकता है। व्यवसाय में अभी आपको मनचाही सफलता नहीं मिल पा रही है लेकिन आज के मेहनत का भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में कहीं दूर घूमने जा सकते हैं। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।
आज का उपाय --श्रावण माह में शिव उपासना करें। तिल व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग --पीला व नारंगी।
शुभ अंक --01 व 02
सिंह
सूर्य एक राशि पहले कर्क में द्वादश गोचर कर रहे हैं। जॉब में प्रोजेक्ट वर्क पूर्ण होने से प्रसन्न रहेंगे। उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। स्टूडेंट्स अपने समय का सही उपयोग करें। धार्मिक यात्रा करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।
आज का उपाय -पूरे श्रावण माह में ॐ नमः शिवाय मंत्र का मन ही मन जप करते रहें। उड़द का दान करें।
शुभ रंग -पीला व नारंगी।
शुभ अंक --02 व 03
कन्या
दशम चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ देगा। जॉब में कुछ नए कार्य करने का समय है। आत्मबल सपोर्टिंग हैं।यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। व्यावसायिक उन्नति से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। पिता का सहयोग अति उत्तम रहेगा। बिजनेस में कोई नवीन प्रोजेक्ट मिलेगा। लव लाइफ बहुत बेहतर रहेगी।
आज का उपाय --बुध से सम्बंधित द्रव्यों मुंग व हरे वस्त्र इत्यादि का दान करें। कनकधारा स्तोत्र का पाठ पुण्यदायी है।
शुभ रंग --हरा व आसमानी।
शुभ अंक --05 व 09
तुला
शुक्र फाइनेंसियल जॉब में प्रगति देगा। चन्द्रमा भाग्य भाव में है। बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे। अपनी कार्य पद्धति को ठीक करें। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। समय प्रबंधन को बेहतर करना होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहना सम्भावित है। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करें तथा कम्बल का दान करें।
शुभ रंग --लाल व पीला।शुभ अंक --04 व 08
वृश्चिक
मङ्गल व राहु व्यवसाय को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान कर देंगे ।मङ्गल राशि स्वामी व भाई का प्रतिनिधित्व करता है। भाई का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ को लेकर खुशी रहेगी। स्वास्थ्य सुख बेहतर है। मङ्गल मानसिक कष्ट दे सकता है।
आज का उपाय -भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। अन्न दान करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। ऊनी वस्त्रों का दान भी करें।
शुभ रंग -पीला व हरा।
शुभ अंक -06 व 07
धनु
राशि स्वामी गुरु खष्ठम व शनि तृतीय गोचर कर रहे हैं। जॉब में प्रोमोशन में प्रगति से खुश रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। शरीरिक कष्टों से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। लव लाइफ विवाह की तरफ जा रहा है।
आज का उपाय --स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें। गुरु का आशीर्वाद लें। पीले वस्त्रों का दान करें।
शुभ रंग --लाल व नारंगी।
शुभ अंक -021 व 09
मकर
शनि व चन्द्रमा द्वितीय व खष्ठम रहकर शुभ फल देंगे। बिज़नेस में नवीन कार्यों के लिए समय अनुकूल रहेगा। जॉब वर्क को सही दिशा दे सकते हैं। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे।प्रेम में सफलता व हर्ष की प्राप्ति होगी।वाहन क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्रेम में भावुकता पर नियंत्रण रखें।
आज का उपाय --बटुक भैरव स्तोत्रम का पाठ करें। नीले रंग के वस्त्रों का दान करें।
शुभ रंग --हरा व सफेद।
शुभ अंक -05 व 07
कुम्भ
शनि अनुकूल है लेकिन राहु परिवार में कोई निर्णय लेने को मना कर रहे हैं। किसी गलत निर्णय से परेशान रह सकते हैं।आज कई बिजनेस समस्याओं को हल करेंगे। जॉब वर्क सही समय पर पूरा कर लेंगे नवीन अवसर प्राप्त हो सकते हैं। लव लाइफ बेहतर होगी। प्रेम में असत्य का स्थान नहीं होता।
आज का उपाय - श्री सूक्तम का पाठ व फल दान करते रहें।
शुभ रंग -आसमानी व लाल।
शुभ अंक --05 व 07
मीन
तृतीय गुरु व चतुर्थ चन्द्रमा जॉब में उन्नति दे सकते हैं। जॉब में प्रोमोशन का प्रयास अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगा ।बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे। धार्मिक यात्रा का जीवन में बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। स्वास्थ्य बहुत बेहतर नहीं है।
आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करे।
शुभ रंग --नारंगी व सफेद ।
शुभ अंक --03 व 09
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
