अध्यात्म

Chhath Puja 2024 Date: इस साल कब मनाया जाएगा छठ का त्योहार, यहां देखें पूरा कैलेंडर

Chhath Puja 2024 Date: हिंदू धर्म में छठ पूजा का बहुत ही खास महत्व है। ये पर्व पूरे चार दिनों तक मनाया जाता है। इस पर्व को महापर्व के नाम से जाना जाता है। आइए जानते हैं इस साल छठ महापर्व की शुरुआत कब से होगी।

Image

Chhath Puja 2024 Date

Chhath Puja 2024 Date: छठ पूजा को आस्था का महापर्व माना जाता है। ये पर्व बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। ये पर्व पूरे चार दिनों तक चलता है। छठ पूजा में छठी मैया और भगवान सूर्य की पूजा की जाती है। छठ व्रत की महिमा अपरंपार है। इस व्रत को करने से और विधिपूर्वक पूजा करने से साधक की हर समस्या का समापन हो जाता है और घर परिवार में सुख, समृद्धि आती है। छठ का व्रत खासतौर पर संतान सुख की प्राप्ति के लिए और संतान की लंबी आयु के लिए किया जाता है। इस व्रत में व्रती पूरे चार दिन तक उपवास रखती हैं और सच्चे मन से छठी मैया की पूजा करती हैं। छठ पूजा के चौथे सुबह का अर्घ्य देने के बाद व्रती के द्वारा इस व्रत को खोला जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल कब है छठ पूजा। यहां देखें पूरा कैलेंडर।

Chhath Puja 2024 Date Calendar (छठ पूजा कैलेंडर 2024

नहाय खाय5 नवंबर 2024
खरना6 नवंबर 2024
संध्या अर्घ्य7 नवंबर 2024
उषा अर्घ्य8 नवंबर 2024

Kartik Chhath Puja 2024 Date (कार्तिक छठ पूजा 2024)

कार्तिक महीना का छठ पर्व हर साल कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू होती है और इस पर्व का समापन कार्तिक मास की सप्तमी तिथि के दिन होता है। इस साल कार्तिक छठ की शुरुआत 5 नवंबर से होगी और इसका समापन 8 नवंबर को होगा।

छठ पूजा का महत्व (Chhath Puja Importance)

सनातन धर्म में छठ पूजा के त्योहार का बहुत ही विशेष महत्व है। ये पर्व आस्था और भक्ति का सबसे बड़ा पर्व कहलाता है। छठ पूजा के दिन छठी मैया और भगवान सूर्य की उपासना की जाती है। छठ का व्रत खासतौर से महिलाओं द्वारा अपने पति और संतान की लंबी आयु के लिए किया जाता है। इसके साथ ही छठ का व्रत करने से परिवार में सुख, समृद्धि बनी रहती है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article