Aaj Ka Rashifal 26 April 2024 (आज का राशिफल): आज के दिन मेष राशि के जातक किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। शुक्रवार के दिन मिथुन राशि के जातक का रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। सिंह राशि के जातक को बिजनेस में लाभ मिल सकता है। तुला राशि के जातक को काम में प्रमोशन मिल सकता है। इस दिन कुंभ राशि के जातक को जॉब को लेकर परेशान रह सकते हैं। मीन राशि के जातक को । लव पार्टनर के साथ घूमने मौका मिल सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।
मेष
व्यवसाय को लेकर कष्ट में रहेंगे। जॉब में नवीन दायित्व को निभाने का दिवस है। धार्मिक यात्रा की सम्भावना है। व्यवसाय के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयास करें। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। हो सकता है कि शुक्र व मङ्गल आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है।
आज का उपाय -जॉब में शुभता व सफलता के लिए हनुमान जी की उपासना करें। पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा।
शुभ रंग -पीला व नारंगी ।
शुभ अंक--02 व 09
वृष
आज का दिन जॉब में न्यू अपॉरचुनिटी प्राप्त करने का है। व्यवसाय में विवादों से बचें। एक जगह स्थिर रहकर कार्य करें। आपके किसी मित्र से ही आपका विवाद हो सकता है । वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान हितकर है।
शुभ अंक --04 व 08
मिथुन
आज का दिन बिजनेस के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। कर्म के प्रति समर्पित रहें। छात्रों के करियर के दृष्टि से आज आपको नया उत्तरदायित्व मिलेगा। शुभ यात्रा संभावित है। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।
आज का उपाय--श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 पाठ व अन्न -गुड़ दान करें।
शुभ अंक --02 व 03।
शुभ रंग --हरा व नारंगी
कर्क
आज का दिवस संघर्षमय है। बिजनेस में लगातार मेहनत के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है। जॉब में उच्चाधिकारियों के सपोर्ट के लिए प्रयास करें जिससे भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में न्यू टर्न आ सकता है।हेल्थ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय ---श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग --पीला व नारंगी।
शुभ अंक --03 व 09
सिंह
बिजनेस प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में कोई नया पोस्ट मिलेगा।पिता का सपोर्ट मिलेगा। लव लाइफ व स्टडी को और बेहतर करने के लिए अपनी ऊर्जा व टाइम मैनेजनेन्ट का सही उपयोग करें। अध्ययन की दिशा में कार्य करें।मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। बिजनेस में इमोशन से बचें।हेल्थ बेहतर रहेगा।
आज का उपाय --श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। गुड़ व गेंहू का दान करें।
शुभ अंक --01 व 09 ।
शुभ रंग -पीला व लाल
कन्या
आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। करियर के प्रोग्रेस मिलने के चांसेज हैं। आप जिससे भी बात करते हैं उसका मन मोह लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। प्रेम में भावना व समर्पण से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। जॉब में आपके सहकर्मियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। हेल्थ बेहतर होना चाहिए।
आज का उपाय --सुंदरकांड का पाठ व अनार का दान करें।
शुभ रंग --हरा व लाल।
शुभ अंक--04 व 06
तुला
आईटी व बैंकिंग जॉब में प्रोमोशन संभावित है। बिजनेस में भी प्रगति है । लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। प्यार में बहुत ज्यादा दैहिक आकर्षण से बचें। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। उदर विकार हो सकता है।
आज का उपाय --माता पिता का चरण स्पर्श करके ही बाहर निकलें।
शुभ रंग--हरा व आसमानी।
शुभ अंक ----05 व 06
वृश्चिक
जॉब में सुखद परिवर्तन का वातावरण होगा व कुछ रिश्तेदारों के मिलने से मन खुश रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य सुख मध्यम है।
आज का उपाय --सूर्योपासना करें। पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।
शुभ रंग--लाल व बैगनी।
शुभ अंक-01 व 03
धनु
बिजनेस बेहतर करें। जॉब में निरन्तर प्रोमोशन का प्रयास करें। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। लव लाइफ को लेकर भी उत्साहित रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगी।गुरु व चन्द्रमा शिक्षा में प्रगति देंगे।
आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। इस कार्य को करने कष्टों से मुक्ति मिलेगी।
शुभ रंग --नारंगी व पीला।
आज का शुभ अंक -03 व 09
मकर
बिजनेस में किसी डील को लेकर तनाव रहेगा। छात्र अपने स्टडी प्रोजेक्ट के लिए अपने कार्य को छोटे छोटे हिस्सों में बांटकर क्रमबद्ध तरीके से अध्ययन करें। आप एक सफल व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। प्रेम में क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपने प्रेमी को फूलों का गुलदस्ता भेंट करें।
आज का उपाय --कनकधारा स्तोत्र के पाठ से व्यावसायिक लाभ होता है।
शुभ रंग --नीला व हरा।
शुभ अंक -04 व 06
कुम्भ
पॉलिटिक्स में सफलता है। छात्र सफलता प्राप्त करेंगे। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने उद्देश्य को सही समय पर पूरा कर लेंगे। जॉब को लेकर परेशान रह सकते हैं। उच्चाधिकारियों के सहयोग को प्राप्त करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करें । तिल का दान करें।
शुभ रंग -नीला व हरा।
शुभ अंक -05 व 07
मीन
द्वितीय गुरु शुभ गया। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे । बिजनेस में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके कनिष्ठ अधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। लव पार्टनर के साथ घूमने निकलें ।लव लाइफ अच्छी रहेगी।स्वास्थ्य सुख उत्तम है।
आज का उपाय --श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 पाठ करें। फलों का दान करें।
शुभ रंग -लाल व पीला।
शुभ अंक -03 व 09
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
