राशिफल

Aaj Ka Rashifal 25 September 2025: मेष से मिथुन राशि तक, आज कैसा रहने वाला है 12 राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल यहां

Aaj Ka Rashifal 25 September 2025: (आज का राशिफल 25 सितम्बर 2025): आज के राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों के लिए लाल फलों का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा। मिथुन राशि के जातकों को रुका हुआ धन प्राप्त होगा। यहां पढ़ें 12 राशियों का राशिफल और आज के उपाय।

Image

आज का राशिफल 25 सितंबर 2025 (pic credit: canva)

Aaj Ka Rashifal 25 September 2025: (आज का राशिफल 25 सितम्बर 2025): नवरात्र चतुर्थी के दिन सूर्योदय के समय सिंह लग्न उदित हो रहा है। चन्द्रमा मंगल के साथ तुला राशि में है। शनि मीन व गुरु मिथुन में है। सूर्य अभी बुध के साथ कन्या राशि में हैं। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। माता दुर्गा जी के मन्दिर जाएं। किसी न किसी शक्तिपीठ का दर्शन हो जाय तो बहुत अच्छा है। नवरात्र में प्रत्येक राशि के लोग सप्तश्लोकीदुर्गा व सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का नियमित पाठ करते रहें।

आज का राशिफल-

मेष

नवरात्र चतुर्थी पर चन्द्रमा आज तुला यानी सप्तम गोचर में व द्वादश शनि मङ्गलमय हैं। बिजनेस में थोड़े संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। जाँब में पोस्ट परिवर्तन मे बाधाएं अब समाप्त हैं। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे।आज सांयकाल कहीं बाहर डिनर पर रहेंगे। लाल फलों का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा। बहुत ज्यादा यात्रा से बचने का प्रयास करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।दुर्गासप्तशती का पाठ करें। उड़द का दान करना श्रेयष्कर है। शुभ रंग - नारंगी व पीला।भाग्य प्रतिशत- 80%

वृष

आज चन्द्रमा खष्ठम गोचर में स्वास्थ्य के प्रति सचेत कर रहे हैं। द्वितीय गुरु छात्रों को शुभ फल दे रहे हैं। जाँब में विशेषकर टीचिंग, बैंकिंग व आईटी जाँब में प्रोग्रेस है। बिजनेस में अपने वर्क पर ध्यान केंद्रित करें। मेहनत करें व संयम रखें, आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। धन के ज्यादा व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगी। गाय को गुड़ व पालक खिलाएं। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ आपको प्रोग्रेस देगा। शुभ रंग - हरा व आसमानी । भाग्य प्रतिशत- 70%

मिथुन

पँचम चन्द्रमा व इस राशि के गुरु बिजनेस में कई नवीन अवसरों को देने वाला गोचर है। जाँब में परिवर्तन का प्रयास आज कर सकते हैं। न्यू बिजनेस डील के सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। यदि आप धार्मिक यात्रा करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी ।स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं। शुभ रंग - नारंगी व आसमानी। भाग्य प्रतिशत- 65%

कर्क

चतुर्थ चन्द्रमा घर परिवार में समृद्धि देंगे। गुरु द्वादश व नवम शनि जाँब परिवर्तन के लिए बेहतर रिज़ल्ट देंगे। शुक्र बिजनेस में बेहतर परिणाम देंगे। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। आप घर में गार्जियन से अपने विवाह की बात करें। यात्रा कुछ संघर्षमय रहेगा। माता दुर्गा - शिव उपासना करें व शिवपुराण का पाठ करें। शुभ रंग - आसमानी व नीला। भाग्य प्रतिशत - 85%

सिंह

द्वितीय सूर्य जाँब में अवसरों से कामयाबी दिलाएगा ,न्यू जाँब में सफलता के लिए प्रयास करें। अपने वर्क को मजबूत करें। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए प्रयास करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। व्यवसाय को सही दिशा दें। दुर्गासप्तशती का पाठ करें व फलों का दान करें। शुभ रंग - लाल व पीला। भाग्य प्रतिशत-75%

कन्या

नवरात्र चतुर्थी के दिन द्वितीय चन्द्रमा व दशम गुरु प्रत्येक कार्यों के लिए अनुकूल हैं। आज जाँब व व्यवसाय की सुन्दर योजनाओं को टालें मत। इन्वेस्टमेंट का उचित निर्णय करें। यह कार्य ही आपको सफल करेगा। धार्मिक अनुष्ठान का संकल्प पूर्ण हो जाएगा।दुर्गासप्तशती का पाठ अति उत्तम रहेगा। शंकर जी की उपासना भी करें। तिल का दान करें। शुभ रंग -हरा व नीला। भाग्य प्रतिशत- 80%

तुला

भाग्य भाव का गुरु शुभ है। चन्द्रमा इसी राशि में रहकर आर्थिक पक्ष को लाभान्वित करेंगे। माता जी की उपासना आपके मन को अवसाद व तनाव से मुक्त रखेगी।बिजनेस में किसी विशेष कार्य को लेकर बड़ी सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य से खुश रहेंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगी। सूर्योपासना करें। गेंहू व गुड़ का दान करें।शुभ रंग - आसमानी व हरा। भाग्य प्रतिशत-75%

वृश्चिक

मङ्गल व सूर्य सरकारी कार्यों के लिए अनुकूल हैं। बिजनेस पार्टनरशिप में कार्य करने में सफलता है। अष्टम गुरु व तुला के चन्द्रमा बिजनेस में नवीन अनुबंध से लाभ देगा ।नए व्यावसायिक कार्य को स्ट्रांग करें।धार्मिक यात्रा से मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। संतान को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा।मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे।हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें।तिल दान करने से बिगड़े कार्य बनते हैं। आज का शुभ रंग - लाल व पीला। भाग्य प्रतिशत - 65%

धनु

एकादश चन्द्रमा व सप्तम गुरु गोचर से बिजनेस ग्रोथ को लेकर अब मन प्रसन्न रहेगा।जाँब वर्क बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। लव पार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें। बिजनेस ठीक रहेगा। श्री सुन्दरकांड का पाठ करें व अनार का दान करते रहें। आज का शुभ रंग - पीला व लाल। भाग्य प्रतिशत- 80%

मकर

दशम - चन्द्रमा व खष्ठम चन्द्रमा गोचर बिजनेस प्रोग्रेस में सहायक हैं। संतान के शिक्षा में प्रगति अब पहले से बेहतर होगी। जाँब वर्क में मेहनत बढ़ा दें।अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। जाँब व व्यवसाय में सफल रहेंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगी। माता दुर्गा जी की उपासना आपकी करें व अन्न का दान करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। शुभ रंग - नारंगी व हरा। भाग्य प्रतिशत- 75%

कुम्भ

नवम चन्द्रमा भाग्य स्थान को सुदृढ कर रहा है। जाँब को लेकर खुश रहेंगे।धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। फेमिली डिस्प्यूट में सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। कॅरियर में टाइम मैनेजमेंट का ख्याल न रखना प्रॉब्लम दे सकता है। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि अचानक धार्मिक यात्रा का संयोग बना सकता है। श्री सूक्त का पाठ व फलों का दान करें। आज का शुभ रंग - लाल व नारंगी। भाग्य प्रतिशत- 80%

मीन

अष्टम चन्द्रमा स्वास्थ्य के लिए बहुत बेहतर नहीं है। गुरु चतुर्थ व शनि इसी राशि में हैं। जाँब में पोस्ट चेंज को लेकर खुश रहेंगे।कुछ घनिष्ठ मित्रों का आपके जीवन में बहुत योगदान रहेगा।व्यावसायिक योजना के प्रयास में रहेंगे। लव लाइफ में सुंदर डिनर संभावित है। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। शुभ रंग - लाल व सफेद। भाग्य प्रतिशत - 75%

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article