राशिफल

Aaj Ka Rashifal 15 August 2024: गुरुवार के दिन इन चार राशि वालों को रहना होगा सावधान, लव लाइफ में बढ़ सकती है टेंशन

Aaj Ka Rashifal 15 August 2024: गुरुवार के दिन मेष राशि वालों की लव लाइफ में तनाव बढ़ सकता है। वहीं मिथुन राशि के जातक को प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन से बचना होगा। आइए जानें कैसा होगा सारी राशियों का आज का दिन।

Image

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 15 August 2024: आज के दिन मेष राशि के जातक लव लाइफ को लेकर परेशान रहेंगे। कर्क राशि के जातक को न्यू करियर से सम्बंधित कार्यों में सफलता मिल सकती है। गुरुवार के दिन तुला राशि के जातक का लव लाइफ में खुशी मिल सकती है। वहीं मकर राशि के जातक को हेल्थ को लेकर सावधान रहना होगा। आज के दिन मीन राशि के जातक लव लाइफ को लेकर प्रसन्नं रहेंगे। आइए यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

मेष

12:53 pm के बाद चन्द्रमा भाग्य भाव मे आ जाएंगे। जॉब सम्बन्धित कई रुके कार्य बनेंगे । स्टूडेंट्स प्रगति पथ पर परफॉर्मेंस और बेहतर करें। युवा लव लाइफ में टेंशन से बचें। आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। प्रेम में असत्य व अविश्वास का स्थान होता ही नहीं है। व्यवसाय में कुछ नवीन प्रोजेक्ट सम्मिलित होंगे।

आज का उपाय -भगवान शिव जी की उपासना करें। सुंदरकांड का पाठ व फलों दान करें।

शुभ रंग --नारंगी व लाल।

शुभ अंक -02 व 03

वृष

12;53 pm के बाद चन्द्रमा अष्टम होंगे। जॉब में कुछ परेशानी संभावित है ,विवाद की सम्भावना है। कुछ उच्चाधिकारियों से ही आपका संवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। जॉब में आप कुछ विशेष रुके कार्यों को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। लव लाइफ बहुत सुंदर रहेगी।

आज का उपाय -हनुमान जी की पूजा करते रहें,तिल का दान करे।

शुभ रंग -सफेद व लाल।

शुभ अंक --04 व 06

मिथुन

सप्तम चन्द्रमा जॉब के लिए कोई नए प्रोजेक्ट का समावेश करने वाला है। आज का दिन प्रोमोशन के लिए भी अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक कार्य पूर्ण होगा। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। टाइम की कमी बनी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।

आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। फलों का दान लाभ करेगा।

शुभ रंग -आसमानी व सफेद।

शुभ अंक -01 व 02

कर्क

चन्द्रमा शुभ है। गुरु एकादश लाभ देंगे। छात्र सफल रहेंगे। न्यू करियर से सम्बंधित कार्यों में प्रयासरत हैं। जॉब में लगातार अच्छे परफार्मेंस से सफलता अब मिल रही है। जॉब परिवर्तन करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।

आज का उपाय -शिवपुराण का पाठ करें।मसूर व मूंग का दान करें।

शुभ रंग -पीला व नारंगी ।

शुभ अंक -05 व 09

सिंह

12:53 pm के बाद चन्द्रमा पंचम शुभ रहेंगे। जॉब व व्यवसाय में किसी विशेष उपलब्धि को लेकर खुश रहेंगे तथा व्यवसाय में बहुत दिनों से रुके धन की प्राप्ति से अति प्रसन्नता मिलेगी। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।

आज का उपाय -भगवान शिव की उपासना करें व सप्त अन्न का दान आज सबसे श्रेष्ठ दान है। सूर्योपासना भी करें।

शुभ रंग -सफेद व नारंगी।

शुभ अंक --04 व 07

कन्या

चन्द्रमा चतुर्थ घर परिवार के लिए शुभ रहेंगे। जॉब में आपकी कार्यशैली सबको चमत्कृत कर देती है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लव लाइफ में टाइम मैनेजमेंट का भी ख्याल रखना है। कुशल वाक शैली आपको सफल करेगी।धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। हेल्थ बेहतर रहेगी। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय --सुंदरकांड का पाठ करें।

शुभ रंग --आसमानी व हरा।

शुभ अंक --06 व 08

तुला

तृतीय चन्द्रमा दोपहर 12 बजकर 53 मिनट के बाद कार्यों की अधिकता को लेकर थोड़ा परेशान रह सकता है। जॉब में नवीन पद व कार्य को लेकर खुशी रहेगी। लव लाइफ को लेकर आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच से भर देगी। स्वास्थ्य के लिए दिन शुभ है। प्रेम में संशय का स्थान नहीं होता है।

आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

शुभ रंग -नीला व हरा।

शुभ अंक -05 व 07

वृश्चिक

मङ्गल व चन्द्रमा आई टी ,बैंकिंग व रियल स्टेट से सम्बद्ध बिजनेसमैन को सफलता देगा। इस राशि का चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ दिलाता है। जॉब परिवर्तन का मन होगा। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। 12:53 दोपहर के बाद चन्द्रमा अगली राशि धनु में जाएंगे। लव लाइफ को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। हेल्थ से परेशानी रहेगी।

आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ लाभप्रद रहेगा। भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें।

शुभ रंग --नारंगी व लाल।

शुभ अंक -04 व 05

धनु

12:53 pm के बाद सवा 02 दिन के लिए चन्द्रमा इसी राशि में रहेंगे। बिजनेस की स्थितियां सपोर्टिंग है। मित्रों का सहयोग व्यवसाय में लाभ देते हैं। स्टूडेंट्स एक समय में एक ही कार्य करें । आफिस में कार्यों के दबाव को लेकर परेशान रहेंगे।मानसिक परेशान रह सकते हैं। प्रेम में बहुत ज्यादा दैहिक आकर्षण से बचें।

आज का उपाय -श्री विष्णु उपासना करें। गाय को केला खिलाएं। चने की दाल का दान करें। शुभ रंग -लाल व सफेद।

शुभ अंक -01 व 02

मकर

द्वितीय शनि व पंचम गुरु स्टूडेंट्स के लिए मंगलमय है। क्रोध से बचना है। अपनी सकारात्मक सोच व आत्मबल से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। परिवार में सबको सम्मान दें। हेल्थ में लीवर के पेशेन्ट सचेत रहें। लव लाइफ का तनाव अब समाप्त होगा।

आज का उपाय -शिवलिंग को गंगा जल अर्पित करें।सप्त अन्न का दान करें।

शुभ रंग --हरा व बैगनी।

शुभ अंक --05 व 08

कुम्भ

शनि इसी राशि में व 12;53 pm के बाद चन्द्रमा एकादश रहेंगे। परिवार को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। छात्र समस्या को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें। पिता का आशीर्वाद लें। चने की दाल का दान करें।

शुभ रंग -बैगनी व नीला ।

शुभ अंक -06 व 07

मीन

आर्थिक स्थिति को लेकर खुश रहेंगे। छात्र अपनी अध्ययन पद्धति को सही दिशा दें। 12:53 pm के बाद सवा दो दिन के लिए चन्द्रमा दशम रहेंगे। जॉब वर्क में आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ को लेकर प्रसन्नं रहेंगे। प्रेमी को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें। नेत्र या स्किन विकार की संभावना है।

आज का उपाय -श्री अरण्यकाण्ड का पाठ व तिल का दान कष्टों से मुक्ति देगा।

शुभ रंग -नारंगी व हरा ।

शुभ अंक -02 व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article