अध्यात्म

Chandra Grahan 2024 Date And Time: कब लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, जानें डेट और टाइम

Chandra Grahan 2024 Date And Time: चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना मानी जाती है। चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण लगना एक खास घटना होती है। आइए जानते हैं साल का दूसरा चंद्र ग्रहण कब लगेगा।

Image

Chandra Grahan 2024

Chandra Grahan 2024 Date And Time: साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च 2024 को लगा था। अब साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगेगा। खगोलीय विज्ञान में दिलचस्पी रखने वालों के लिए ग्रहण लगना एक महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण दोनों का ही धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों महत्व है। साल 2024 का दूसरा चंद्र ग्रहण एक आंशिक चंद्र ग्रहण लगने वाला है। विज्ञान के अनुसार जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीधे में आने लगते हैं। उस समय में चंद्र ग्रहण लगता है। चंद्र ग्रहण का असर हर एक देश पर पड़ता है। जब सूर्य और चंद्रमा के बीच धरती आ जाती है, तो उस समय में चंद्र ग्रहण लग जाता है। हिंदू मान्यता के अनुसार पू्र्णिमा तिथि के दिन चंद्र ग्रहण लगता है। आइए जानते हैं साल 2024 का दूसरा चंद्र ग्रहण कब लगेगा।

Chandra Grahan 2024 Date And Time (साल 2024 का दूसरा चंद्र ग्रहण)

साल 2024 का दूसरा चंद्र गहण भारतीय समय के अनुसार 18 सितंबर को सुबह 6 बजकर 11 मिनट पर लगेगा। इस ग्रहण का समापन सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर होगा। इस ग्रहण की अवधि 4 घंटे की रहने वाली है। ये चंद्र ग्रहण आंशिक चंद्र ग्रहण रहने वाला है।

भारत में दिखेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 2024

भारतीय समय के अनुसार साल का दूसरा चंद्र ग्रहण सुबह के समय लगेगा। इस कारण इस चंद्र ग्रहण का असर भारत में नहीं पड़ेगा। ये चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। साल का दूसरा चंद्र ग्रहण उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक, हिंद महासागर, आर्कटिक, अंटार्कटिका के क्षेत्र में दिखाई देगा।

कितने प्रकार का होता है चंद्र ग्रहण

चंद्र ग्रहण तीन प्रकार का होता है। आंशिक चंद्र ग्रहण, पूर्ण चंद्र ग्रहण और उपछाया चंद्र ग्रहण इनके नाम होते हैं। पूर्ण चंद्र ग्रहण उस समय में लगता है। जब जब पूरे चंद्रमा की सतह पर धरती की छाया पड़ने लगती है। आंशिक चंद्र ग्रहण के समय में चंद्रमा का एक भाग पृथ्वी पर पड़ता है। उपछाया चंद्र ग्रहण के समय में धरती की छाया का हल्का बाहरी भाग चंद्रमा की सतह पर दिखाई देता है। उपछाया चंद्र ग्रहण को देखना बहुत ही मुश्किल होता है। अधिकतर पूर्ण चंद्र ग्रहण या आंशिक चंद्र ग्रहण लगता है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article