राशिफल

Aaj Ka Rashifal 14 May 2024: मंगलवार के दिन इन राशि वालों पर हनुमान जी की बरसेगी कृपा, जानें सारी राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 14 May 2024 (आज का राशिफल): आज के दिन मेष राशि के जातक को व्यवसाय में संघर्ष झेलना पड़ेगा। वहीं मिथुन राशि के जातक फाइनेन्स जॉब के लिए सही रहेगा। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आज का पूरा दिन। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

Image

Aaj Ka Rashifal 14 May 2024: मंगलवार के दिन इन राशि वालों पर हनुमान जी की बरसेगी कृपा, जानें सारी राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 14 May 2024 (आज का राशिफल): गंगा सप्तमी के दिन मेष राशि के जातक को जॉब में विवादों से बचना होगा। मिथुन राशि के जातक को बिजनेस में लाभ मिलेगा। आज के दिन कर्क राशि वालों को जॉब में प्रोमोशन मिल सकता है। कन्या राशि के जातक को छात्र करियर को लेकर नव उत्साह में रहेंगे। मीन राशि के जातक को कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे। ऐसे में आइए जानें सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

मेष

व्यवसाय में संघर्ष का टाइम है। जॉब में विवादों से बचें। धार्मिक अनुष्ठान के लिए आज बहुत महत्वपूर्ण है। आज का दिवस जॉब वालों के लिए थोड़ा परेशानी का है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा । लव लाइफ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय -जीवन में शुभता व सफलता के लिए भगवान शिव जी की उपासना करें। क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा। तिल का दान करें।

शुभ रंग --नारंगी व लाल।

आज का शुभ अंक --03 व 0

वृष

जॉब के मामलों में परिवर्तन की सम्भावनाओं का है। क्रोध से बचें। जॉब में प्रोमोशन का प्रयास करें। किसी उच्चाधिकारी से ही आपका कार्य हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय --भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। सुंदरकांड का पाठ करें।

शुभ रंग --नीला व लाल।

आज का शुभ अंक --01 व 03

मिथुन

फाइनेन्स जॉब के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला समय है। बिजनेस के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। परिवार के किसी विशेष दायित्व को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लांग ड्राइव पर जाएंगे।

आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। तिल का दान करें।

शुभ रंग -सफेद व बैगनी।

आज का शुभ अंक -04 व 06

कर्क

छात्र करियर को लेकर उत्साहित रहेंगे। बिजनेस में प्रोग्रेस का समय आ गया है। जॉब प्रोमोशन को लेकर भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी।

आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ व अन्न का दान करें।

शुभ रंग --नारंगी व लाल।

आज का शुभ अंक --05 व 09

सिंह

व्यवसाय में किसी विशेष वर्क प्रोजेक्ट के पूर्ण होने को लेकर खुश रहेंगे। बड़े भाई व पिता की सहायता मिलेगी। बिजनेस को और बेहतर करने के लिए समय व प्रबंधन का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। कर्म का आलम्ब लें।

आज का उपाय ---सुंदरकांड व श्री सूक्त का पाठ करें।चावल व तिल का दान करें।

शुभ रंग -लाल व हरा।

आज का शुभ अंक --07 व 08

कन्या

छात्र करियर को लेकर नव उत्साह में रहेंगे। मित्रों की सहायता आपको सफल करेगी। व्यवसाय में रुके किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। जॉब को नयी दिशा देंगे । मित्रों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय-श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें व फलों का दान करें।

शुभ रंग --नीला व हरा।

शुभ अंक --04 व 09

तुला

व्यवसाय को लेकर हर प्रयास अब सफल होगा। करियर में सफलता है। जॉब में विदेश यात्रा को लेकर प्रयासरत रहेंगे। स्टूडेंट्स मन को नियंत्रित करें । लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी।आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी।तेज वाहन चलाने से परहेज करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। लव लाइफ को लेकर तनाव में रहेंगे।

आज का उपाय ----श्री किष्किंधाकांड का पाठ करें । गेंहू का दान करें।

शुभ रंग --हरा व नीला।

आज का शुभ अंक --02 व 06

वृश्चिक

बिजनेस में सफलता को लेकर आप खुश रहेंगे। जॉब में प्रोमोशन को लेकर मन आनन्द से भरा रहेगा। परिवार को लेकर चली आ रही कुछ पूर्व चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ में टाइम के ज्यादा व्यय से बचें।

आज का उपाय -गुड़ व मसूर का दान करें।

शुभ रंग --पीला व नारंगी।

आज का शुभ अंक --05 व 07

धनु

जॉब में बढ़ते वर्क को लेकर संघर्ष रहेगा। न्यू बिजनेस प्रोजेक्ट को लेकर बहुत ही सीरियस रहेंगे। बेवजह की यात्रा से परेशान रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। प्रेम में नित नवीन बातें सृजित होंगी। अपने विवाह की बात घर में करना आरंभ करें। हेल्थ बेहतर रहेगा लेकिन खान पान पर नियंत्रण रखें।

आज का उपाय -- हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें। उड़द का दान करें।

शुभ रंग --लाल व नारंगी।

आज का शुभ अंक --01 व 02

मकर

जॉब में बढ़ते वर्क को साल्व करने में सफल रहेंगे। बिजनेस पोजिशन पहले से बेहतर होगी । जॉब में पद उन्नयन संभावित है।आप एक ऊर्जावान व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। स्टूडेंट्स अपने करियर को लेकर खुश रहेंगे।लव लाइफ में मैरेज का टर्न आ सकता है।

आज का उपाय --भगवान शिव जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। शनि के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें।

शुभ रंग --आसमानी व हरा।

आज का शुभ अंक --01 व 09

कुम्भ

व्यवसाय कार्यों में अति व्यस्त रहेंगे। जॉब प्रोमोशन को लेकर आप खुश रह सकते हैं। छात्र अध्ययन को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। स्वास्थ्य अब बेहतर हो सकता है। धन के अनायास व्यय पर ध्यान दें।प्रेम में नित नवीन यात्राएं आपके लव लाइफ को आनन्दित करेंगी।

आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें। गुड़ व चावल का दान श्रेयष्कर है।

शुभ रंग --नीला व हरा।

आज का शुभ अंक --03 व 07

मीन

स्टूडेंट्स करियर अब सकारात्मक दिशा में पहुंचकर लाभ देगी। बिजनेस वर्क को लेकर खुश रहेंगे, कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे । मित्रों का आपके जीवन में बहुत योगदान रहेगा। युवा लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। हेल्थ को लेकर परेशान रहेंगे।

आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ व फलों का दान करें।

शुभ रंग --हरा व सफेद।

आज का शुभ अंक --02 व 03

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article