राशिफल

Aaj Ka Rashifal 13 May 2024: सोमवार में इन राशि वालों को मिलेगी शिव जी की कृपा, जानें सारी राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 13 May 2024 (आज का राशिफल): आज के दिन मेष राशि के जातक को करियर में लाभ मिलेगा। मिथुन राशि के जातक को आज के दिन कारोबार में लाभ होगा। आइए जानें सारी राशियों का हाल।

Image

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 13 May 2024 (आज का राशिफल): वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की खष्ठी तिथि के दिन मेष राशि के जातक को लव लाइफ में इमोशन से बचें। वहीं वृषभ राशि के जातक को बिजनेस प्रोग्रेस की सम्भावना है। कर्क राशि के जातक बिजनेस के न्यू प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। सोमवार के दिन कुंभ राशि के जातक को बिजनेस में नई डील मिल सकती है। वहीं मीन राशि के जातक अपनी स्टडी को लेकर खुश रहेंगे। आइए जानें सारी राशियों का राशिफल।

मेष

आज का दिवस स्टूडेंट्स के करियर में सफलता का है। बिजनेस में प्रगति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए अनवरत प्रयास करते रहेंगे। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। आपका करियर बहुत महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य के लिए सुधार का समय है।

आज का उपाय - भगवान विष्णु जी की उपासना करें।ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा।

शुभ रंग -पीला व लाल।

आज का शुभ अंक --03व 09

वृष

बिजनेस प्रोग्रेस की सम्भावना है। जॉब में तनाव से बचें। अपने वर्क पर फोकस करें। किसी उच्चाधिकारी से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। उदर विकार को लेकर चिंतित रहेंगे। लव लाइफ थोड़ी तनावग्रस्त रहेगी।

आज का उपाय --भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। मन्दिर में विष्णु जी के विग्रह की 04 परिक्रमा करें।

शुभ रंग --सफेद व नीला।

शुभ अंक --04 व 06

मिथुन

आज का दिन व्यवसाय के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। करियर चेंज लाभप्रद रहेगा। जॉब में रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी।लांग ड्राइव पर जाएंगे।

आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ व अन्न दान करें।

शुभ रंग --आसमानी व नीला।

शुभ अंक -01 व 09

कर्क

बिजनेस के न्यू प्रोजेक्ट पर वर्क शुरू कर सकते हैं। अभी पुराने वर्क में सफलता नहीं मिल रही है। यदि आप जॉब चेंज करने का विचार करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।

आज का उपाय --शिव मंदिर जाएं। उड़द का दान करें।

शुभ रंग --सफेद व हरा।

शुभ अंक -04 व 07

सिंह

आप जॉब में किसी विशेष बात को लेकर तनाव में रहेंगे। मित्रों की सहायता मिलेगी।लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। बिजनेस में प्रगति है।

आज का उपाय --उड़द व गुड़ का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। असत्य मत बोलें। हनुमान जी की उपासना करते रहें।

शुभ रंग --लाल व नारंगी।

शुभ अंक --01 व 03

कन्या

जॉब में नवीन अवसर के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिवस है। परिश्रम ही आपको सफल करेगी। व्यवसाय में रुके किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। लव लाइफ को लेकर यात्रा की प्लानिंग करेंगे।

आज का उपाय --मसूर व चावल का दान करें। सप्त अन्न दान भी करते रहेंगे। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों के सहयोग के लिए सूर्योपासना का सहारा लें।

शुभ रंग --हरा व सफेद।

शुभ अंक --06 व 09

तुला

बिजनेस में नवीन कार्यों को लेकर प्रयासरत रहेंगे। आर्थिक लाभ के लिए खूब मेहनत करें । लव लाइफ तनावग्रस्त रहेगी लेकिन आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जो लोग बीपी या शुगर के पेशेंट हैं उनको आज खान पान में परहेज करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।

आज का उपाय --भगवान शिव जी की उपासना करें। घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करके ही बाहर निकलें। असत्य बोलने से बचें।

शुभ रंग -नीला व बैगनी।

शुभ अंक --05 व 08

वृश्चिक

जॉब परिवर्तन के निर्णय को लेकर मन असमंजस से भरा रहेगा। व्यवसाय वृद्धि को लेकर चली आ रही कुछ पूर्व चिंताएं थीं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय --हनुमान के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।

शुभ अंक --03 व 08

धनु

धार्मिक कार्यों में संलग्न रहेंगे। जॉब के तनाव को लेकर मन भयाक्रांत रहेगा। अपने दायित्व को बेहतर करें। अनचाही यात्रा से परेशान रहेंगे। लव लाइफ में समय के अभाव का आगमन हो सकता है।

आज का उपाय --घर में तुलसी को जल समर्पित कर उसके पत्ते को भगवान विष्णु जी को सपर्पित करें। इस कार्य को करने से दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी।

शुभ रंग --नारंगी व पीला।

शुभ अंक --04 व 08

मकर

जॉब में स्थिति पहले से बेहतर होगा। व्यावसायिक यात्रा संभावित है। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। शनि की स्थिति आपकी सहायता करेगी। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। ऑफिस में सुंदर व सुखद माहौल रहेगा।

आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें। सप्त अन्न का दान फलदायी है।

शुभ रंग --सफेद व हरा।

शुभ अंक --04 व 08

कुम्भ

आईटी व बैंकिंग जॉब करने वाले अपने परफार्मेंस से आप खुश रह सकते हैं। बिजनेस में नवीन प्रोजेक्ट आरम्भ करेंगे। किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें।सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। वाहन प्रयोग पर ध्यान दें। योग करते रहें।

आज का उपाय -श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

शुभ रंग --नीला व हरा।

शुभ अंक --01 व 02

मीन

जॉब में आपकी प्रगति अब सही दिशा में पहुंचेगी। व्यवसाय में प्रगति को लेकर खुश रहेंगे। छात्र अपनी स्टडी को सही दिशा देंगे जिसमें आपके टीचर्स व मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। वाहन क्रय करने के संयोग बन सकते हैं।

आज का उपाय ---धार्मिक पुस्तकों का दान करें। हैं।

आज का शुभ रंग --लाल व सफेद।

शुभ अंक --01 व 03

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article