बॉलीवुड

थिएटर्स में 'King' Shah Rukh Khan की धांसू एंट्री, 2 नवम्बर को देंगे सरप्राइज

अभिनेता शाहरुख खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म किंग का प्रमोशन धमाकेदार अंदाज से शुरू करने का पूरा फैसला कर लिया है। जिसकी झलक 2 नवम्बर से पहले ही देखने को मिलने लगी है।

Image

थिएटर्स में 'King' Shah Rukh Khan की धांसू एंट्री, 2 नवम्बर को देंगे सरप्राइज

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म किंग का इंतजार पूरा देश कर रहा है। जवान, पठान और डंकी जैसी सुपरहिट फिल्मों के बाद शाहरुख खान ने जैसे ब्रेक सा ले लिया था, जिस कारण फैंस उन्हें काफी मिस कर रहे हैं। शाहरुख खान को अच्छी तरह से पता है कि फैंस के बीच बेचैनी का क्या आलम है, जिसे भुनाने का पूरा इंतजाम उन्होंने कर लिया है। अगर आपको भी शाहरुख खान की किंग का बेसब्री से इंतजार है तो हमारे पास आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है क्योंकि बादशाह ने अपनी किंग का प्रमोशन शुरू कर दिया है और जल्द ही दर्शकों को इस फिल्म के बारे में बड़ी-बड़ी जानकारियां मिलेंगी। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Ramayana: बिना किसी कट के पास हुई Ranbir Kapoor की फिल्म, CBFC ने दिया U सर्टिफिकेट

जगह-जगह लगे King के कटआउट

फिल्म किंग के मेकर्स ने जगह-जगह पर मूवी के कटआउट लगवाना शुरू कर दिए हैं, जिनमें फैंस शाहरुख खान को खून से लथपथ देख सकते हैं। शाहरुख खान के फैंस को उम्मीद है कि 2 नवम्बर को उन्हें अपने स्टार की तरफ से बड़ा सरप्राइज मिलेगा। ये कटआउट्स कहीं ना कहीं ये गवाही दे रहे हैं कि शाहरुख खान अपने बर्थडे पर फैंस को धमाकेदार सरप्राइज देंगे। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Ramayana: 'शूर्पणखा को गलत समझा गया...'- अपने किरदार को लेकर Rakul Preet Singh ने तोड़ी चुप्पी

थिएटर्स में 'King' Shah Rukh Khan की धांसू एंट्री, 2 नवम्बर को देंगे सरप्राइज

थिएटर्स में 'King' Shah Rukh Khan की धांसू एंट्री, 2 नवम्बर को देंगे सरप्राइज

Suhana Khan को इंडस्ट्री में लॉन्च करेंगे Shah Rukh Khan

अभिनेता शाहरुख खान फिल्म किंग से अपनी बेटी सुहाना खान को बॉलीवुड में लॉन्च करने जा रहे हैं। सुहाना खान का किंग में अहम रोल होगा, जिसके आसपास ही सारी कहानी घूमेगी। शाहरुख खान इंडस्ट्री के उन कलाकारों में से एक हैं जो ग्रैंड अंदाज में चीजें करने के लिए जाने जाते हैं। फिल्म किंग को भी उन्होंने बहुत बड़े स्तर पर बनया है ताकि उनकी बेटी को ग्रांड लॉन्च मिल सके। इससे पहले वो अपने बेटे आर्यन के लिए बैड्स ऑफ बॉलीवुड जैसी शानदार वेब सीरीज बना चुके हैं, जिसको लोगों से बेशुमार प्यार मिला था। उम्मीद की जा रही है कि उनके फैंस को किंग भी खूब पसंद आएगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article