एजुकेशन

Goa Shipyard Recruitment 2026: गोवा शिपयार्ड में 91 पदों पर आवेदन शुरू, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

Goa Shipyard Recruitment 2026: गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (GSL) ने नॉन-एग्जीक्यूटिव के 91 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार 27 नवंबर 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। जानें कौन कर सकता है अप्लाई

Image

गोवा शिपयार्ड में 91 पदों पर आवेदन शुरू (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

Goa Shipyard Recruitment 2026: सरकारी कंपनी में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका है। गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (GSL) ने नॉन-एग्जीक्यूटिव के 91 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत टेक्निकल असिस्टेंट, जूनियर सुपरवाइजर, नर्स, वेल्डर, शिपराइट फिटर, पेंटर और अन्य पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 27 नवंबर 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

जानें कौन कर सकता है आवेदन

इस भर्ती में कुल 20 तरह के पद शामिल हैं। अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी अलग रखी गई है। कुछ पदों के लिए 10वीं और ITI पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जबकि टेक्निकल असिस्टेंट जैसे पदों के लिए संबंधित विषय में डिप्लोमा या डिग्री और अनुभव की जरूरत होगी।

पद का नामरिक्तियां
टेक्निकल असिस्टेंट (मैकेनिकल)15
टेक्निकल असिस्टेंट (इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स)12
टेक्निकल असिस्टेंट (शिपबिल्डिंग)10
वेल्डर7
EOT क्रेन ऑपरेटर5
अन्य पद42
कुल पद91

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: क्या है CBSE का नया एजुकेशन एक्सपीरियंस सेंटर

अधिकतर पदों के लिए सामान्य और EWS वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 33 साल रखी गई है। हिंदी ट्रांसलेटर पद के लिए OBC-NCL उम्मीदवारों की आयु सीमा 36 साल और स्टीवर्ड कम कुक पद के लिए 41 साल है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी। उम्र की गणना 30 सितंबर 2026 के आधार पर होगी।

आवेदन फीस और चयन प्रक्रिया

सामान्य, OBC-NCL और EWS उम्मीदवारों को 200 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं SC, ST, PwBD और एक्स-सर्विसमैन उम्मीदवारों के लिए फीस माफ है। चयन लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और स्किल या ट्रेड टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

उम्मीदवार गोवा शिपयार्ड की आधिकारिक वेबसाइट goashipyard.in के करियर सेक्शन में जाकर आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने से पहले संबंधित पद की योग्यता और अनुभव की शर्तें जरूर जांच लें।

कितनी मिलेगी सैलरी और क्या है आयु सीमा?

चयनित उम्मीदवारों को पहले साल पद के अनुसार 27,200 से 41,400 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। यह भर्ती शुरुआत में तीन साल के कॉन्ट्रैक्ट पर होगी, जिसे जरूरत के अनुसार दो साल तक बढ़ाया जा सकता है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article