राशिफल

10 September 2024 Ka Rashifal: मंगलवार के दिन इन चार राशियों को झेलना होगा तनाव, सेहत को लेकर हो सकते हैं परेशान

10 September 2024 Ka Rashifal: आज के दिन मेष राशि के जातक को हेल्थ पर ध्यान देना होगा। वहीं वृष राशि के जातक को विवाद से बचकर रहना होगा। आइए जानें आज का पूरा पंचांग।

Image

Aaj ka Rashifal

10 September 2024 Ka Rashifal: मंगलवार के दिन वृष राशि के जातक को काम को लेकर तनाव हो सकता है। वहीं कर्क राशि के जातक का स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है। तुला राशि वालों आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। आज के दिन मकर राशि के जातक को प्रेम में सफलता व हर्ष की प्राप्ति होगी। मीन राशि वालों को लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे।आइए जानें सारी राशियों का राशिफल। दैनिक राशिफल।

मेष

इस राशि से तृतीय मङ्गल तथा अष्टम चंद्रमा अनुकूल है। पारिवारिक कार्य में ज्यादा समय देना होगा ,यात्रा महत्वपूर्ण है। जॉब में किसी कार्य को टालें मत वर्ना वह प्रॉब्लम दे सकता है। समय पर वर्क इम्पार्टेंट है। हेल्थ बेहतर रहेगा। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी।

आज का उपाय -जीवन में शुभता व सफलता के लिए हनुमान जी की उपासना करें। दान पुण्य आपके लिए हितकर रहेगा।

शुभ अंक -01 व 03।

शुभ रंग -पीला व नारंगी

वृष

सूर्य चतुर्थ व चन्द्रमा सप्तम गोचर कर रहे हैं। आज का दिन करियर में नव सफलताओं से भरे रहने का है। जॉब में तनाव से बचें। क्रोध मत करें अन्यथा विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में सुंदर यात्रा देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। आज का उपाय -भगवांन विष्णु जी की पूजा करते रहें,अन्न का दान करें।

शुभ रंग -हरा व आसमानी।

शुभ अंक -01 व 03

मिथुन

सूर्य इसी राशि से तृतीय गोचर में है। शुक्र व बुध रुके धन का आगमन कराने वाला है। यदि आप मित्र संग किसी धार्मिक यात्रा पर जाना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। बिज़नेस कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में टाइम मैनेजमेंट को लेकर प्रयास रहेंगे।

आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ व अन्न दान करें।

शुभ रंग --नीला व हरा।

शुभ अंक -01 व 02

कर्क

एकादश गुरु तथा पंचम चन्द्रमा छात्रों के लिए हितकर है। धार्मिक व्यस्तता रहेगी। स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है। जॉब में परिश्रम के बावजूद भी आपको सफलता नहीं मिल पा रही है लेकिन आज के मेहनत का भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में कहीं दूर घूमने जा सकते हैं। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय -शिव उपासना करें। उड़द व तिल का दान करें।

शुभ रंग -लाल व नारंगी।

शुभ अंक -01 व 02

सिंह

चतुर्थ चन्द्रमा व कर्म स्थान का गुरु मंगलमय है। व्यवसाय में प्रोजेक्ट वर्क पूर्ण होने से प्रसन्न रहेंगे। जॉब में किसी विशेष कार्य हेतु उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। छात्र अपने समय का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।

आज का उपाय -ॐ नमः शिवाय मंत्र का मन ही मन जप करते रहें।

शुभ रंग -पीला व नारंगी।

शुभ अंक --02 व 03

कन्या

तृतीय चन्द्रमा व नवम गुरु छात्रों के करियर में लाभ देगा। व्यवसाय में कुछ नए कार्य करने का समय है। कन्या व तुला राशि के व्यक्ति सपोर्टिंग हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। आर्थिक उन्नति से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। बड़े भाई का सहयोग अति उत्तम रहेगा। बिजनेस में कोई नवीन प्रोजेक्ट मिलेगा।

आज का उपाय -सूर्य से सम्बंधित द्रव्यों मसूर व लाल वस्त्र इत्यादि का दान करें। कनकधारा स्तोत्र का पाठ पुण्यदायी है।

रंग -हरा व आसमानी।

शुभ अंक --04 व 06

तुला

राशि स्वामी शुक्र व चन्द्रमा बिजनेस व जॉब में प्रगति देगा। स्टूडेंट्स करियर को लेकर खुश रहेंगे। लव लाइफ को ठीक करें। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। समय प्रबंधन को बेहतर करना होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहना सम्भावित है।

आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करें तथा अन्न व तिल का दान करें।

शुभ रंग --लाल व पीला।

शुभ अंक --04 व 05

वृश्चिक

राशि स्वामी मङ्गल अष्टम स्वास्थ्य सुख मे तनाव दे सकता है। बिजनेस प्रोग्रेस को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान हो जाएगा। जॉब में कर्क राशि के उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ को लेकर खुशी रहेगी। स्वास्थ्य सुख बेहतर है।

आज का उपाय -भगवान कृष्ण जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। उड़द व गुड़ दान करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। लाल वस्त्रों का दान भी करें।

शुभ रंग -सफेद व पीला।

शुभ अंक -05 व 09

धनु

शनि तृतीय ,गुरु खष्ठम व चन्द्रमा द्वादश गोचर कर रहे हैं। स्टूडेंट्स अपने करियर में प्रगति से खुश रहेंगे। प्रोमोशन को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। दान से कष्टों से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। लव लाइफ विवाह की तरफ जा रहा है।

आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम व श्री सूक्त का पाठ करें। पिता का आशीर्वाद लें।पीले ऊनी वस्त्रों का दान करें।

शुभ रंग -पीला व नारंगी।

शुभ अंक -01 व 09

मकर

पंचम गुरु व चन्द्रमा एकादश है। व्यवसाय वृद्धि के लिए समय अनुकूल रहेगा।आप एक सफल व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। बिज़नेसमैन सफल रहेंगे। प्रेम में सफलता व हर्ष की प्राप्ति होगी। जमीन क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्रेम में भावुकता पर नियंत्रण रखें। आज का उपाय -श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।मूंग व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग -हरा व बैगनी।

शुभ अंक -06 व 08

कुंभ

दशम चन्द्रमा जॉब में बड़े परिवर्तन का कोई निर्णय दे सकते हैं। जॉब में किसी गलत निर्णय से परेशान रह सकते हैं। ऑफिस में बातचीत से समस्याओं को हल करें।सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। छात्रों को नवीन अवसर प्राप्त हो सकते हैं। लव लाइफ बेहतर होगी।

आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ व अन्न सहित फलों दान करते रहें।

शुभ रंग --आसमानी व हरा।

शुभ अंक --07 व 08

मीन

आज गुरु तृतीय ,चन्द्रमा भाग्यभाव तथा शनि द्वादश गोचर करके प्रत्येक कार्य मङ्गलमय करेंगे। जॉब प्रोमोशन अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगा । जॉब को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा दें जिसमें आपके सहयोगियों व उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। स्वास्थ्य बेहतर है।

आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ व सात अन्न का दान करें।

शुभ रंग --नारंगी व पीला ।

शुभ अंक --03 व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article