राशिफल

Aaj Ka Rashifal 10 May 2024: अक्षय तृतीया के दिन इन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, धन-दौलत में होगी वृद्धि

Aaj Ka Rashifal 10 May 2024 (आज का राशिफल) :आज के दिन मेष राशि के जातक को काम के नये अवसर मिल सकते हैं। वहीं मिथुन राशि के जातक को करियर में लाभ मिल सकता है।

Image

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 10 May 2024 (आज का राशिफल): अक्षय तृतीया का दिन माता लक्ष्मी की पूजा और धन के देवता कुबेर की पूजा के लिए समर्पित होता है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा से मां की कृपा साधक पर बरसती है। आाज के दिन मेष राशि के जातक को नये काम के अवसर मिल सकते हैं। वहीं मिथुन राशि के जातक को करियर में लाभ मिलेगा। सिंह राशि के जातक किसी यात्रा पर जा सकते हैं। तुला राशि के जातक को आर्थिक लाभ मिल सकता है। आज के दिन मीन राशि के जातक को स्वास्थ्य सुख मिलेगा। आइए जानते हैं सारी राशियों का हाल।

मेष

आज चन्द्रमा व गुरु का गोचर जॉब में नवीन अवसर दे सकता है। छात्र लाभान्वित होंगे। स्टूडेंट्स जॉब का प्रयास कर सकते हैं। लव लाइफ में वृष का गुरु तनाव दे सकता है।

आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग -पीला व सफेद।

शुभ अंक -01 व 03

वृष

शुक्र व चन्द्रमा शुभ है। धार्मिक अनुष्ठान सम्बंधित कार्यों के लिए विशेष सफलता का समय है। रुके धन का आगमन हो सकता है। परिवार में नवीन कार्य की तरफ अग्रसर होंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय - गुड़ व गेंहू का दान करें। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें।

शुभ रंग -नीला व हरा।

शुभ अंक -03 व 06

मिथुन

चन्द्रमा व गुरु मंगलमय है। छात्रों के लिए अनुकूल समय है। करियर में प्रगति होगी। आईटी ,बैंकिंग व फाइनेंस फील्ड में सफलता आसान है। मीडिया व टीचिंग फील्ड के लोग जॉब परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय -गुड़ का दान करें। श्री सूक्त का पाठ पुण्यदायी है।

शुभ रंग -हरा व नीला।

शुभ अंक -01 व 09

कर्क

जॉब व बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे। बुध व शुक्र व्यावसायिक विकास देगा। छात्र लाभान्वित होंगे। परिवार में कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। बुध वित्तीय लाभ देंगे। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।

आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना तथा चावल का दान करें।

शुभ रंग -लाल व नारंगी।

शुभ अंक -02 व 03

सिंह

जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। दशम गुरु बेहतर आर्थिक लाइफ देंगे। लव लाइफ में यात्रा सम्भावित है। स्वास्थ्य में नेत्र या स्किन रोग को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते है राजनीति में सफलता मिलेगी। आज का उपाय -गेंहू व गुड़ का दान करें। श्री विष्णु उपासना करें व पिता का आर्शीवाद लें।

शुभ रंग -लाल व पीला।

शुभ अंक -01 व 02

कन्या

बुध व नवम गुरु आर्थिक स्थिति मजबूत करेंगे। वृष के गुरु जॉब व बिज़नेस के लिए अनुकूल हैं। आर्थिक सुख से प्रसन्नता होगी। जॉब में चन्द्रमा व गुरु नवीन पोस्ट दिला सकता है। उच्चाधिकारियों से लाभ सम्भव है। बुध स्किन प्रॉब्लम दे सकता है। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी।

आज का शुभ रंग - नारंगी व पीला रंग शुभ है।

आज का उपाय -गुड़ व गेंहू का दान करें। हनुमान जी की उपासना करें।

शुभ अंक -04 व 08

तुला

शुक्र व गुरु जॉब में प्रगति देंगे। अष्टम गुरु स्वास्थ्य प्रॉब्लम दे सकते हैं। शुक्र आर्थिक लाभ देगा। रियल स्टेट में निवेश करें। छात्र टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान दें। स्वास्थ्य में लाभ के लिए प्रयास करें। आज परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में शुक्र सफलता व हर्ष देगा।

आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना व अन्न का दान करें।

शुभ रंग -हरा व नीला।

शुभ अंक -05 व 07

वृश्चिक

सप्तम गुरु दाम्पत्य जीवन खराब कर सकता है। राशि स्वामी मंगल लाभ की स्थिति में है। आज व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष है। गुरु व चन्द्रमा बैंकिंग जॉब में सफलता देगा। कर्क व मकर राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। जॉब में ऑफिस वर्क के प्रति लापरवाही मत करें। हेल्थ में मङ्गल उदर विकार दे सकता है। लव लाइफ इंजॉयफुल रहेगी।

आज का उपाय -मसूर व तिल का दान करें। शमी का पेड़ लगाएं। पिता का आशीर्वाद लें। असत्य मत बोलें।

शुभ रंग -लाल व पीला।

शुभ अंक -01 व 03

धनु

गुरु व चन्द्रमा आर्थिक सुख के लिए अनुकूल हैं। गुरु तथा शुक्र जॉब में प्रोग्रेस का अवसर देगा। उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा। लव लाइफ में घूमने टहलने को लेकर रोमांचित रहेंगे।

आज का उपाय -भगवान कृष्ण जी की पूजा करें तथा बड़े भाई व गुरु का आशीर्वाद लें।

शुभ रंग -पीला व सफेद।

शुभ अंक -05 व 08

मकर

राशि स्वामी शनि व बुध जॉब के लिए शुभ फल दायक हैं । पंचम गुरु व चन्द्रमा शिक्षा को लेकर कोई बड़ा कार्य दे सकता है। कर्क व कुम्भ राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। सपरिवार धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। बिजनेस वर्क के प्रति कोई भी लापरवाही मत करें।

आज का उपाय -सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें तथा मूंग का दान करें।

शुभ रंग -हरा व नीला।

शुभ अंक -05 व 07

कुंभ

चतुर्थ गुरु परिवार के लिए बेहतर हैं। राशि स्वामी शनि मंगलमय है। आज का दिन जॉब में प्रोग्रेस का है।शुक्र व बुध व्यवसाय सम्बन्धित कोई नवीन कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।वाहन प्रयोग भी सावधानी पूर्वक करें।प्यार भरा प्रेम जीवन आनन्दित रहेगा।

आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें । गाय को पालक व गुड़ खिलाएं।

शुभ अंक -04 व 07।

शुभ रंग -हरा व नीला

मीन

गुरु तथा शनि धर्म के प्रति मङ्गलमय रहेंगे व शुक्र बड़ी आर्थिक सफलता दे सकते हैं। वाहन प्रयोग के प्रति सचेत रहें। छात्र करियर को लेकर प्रसन्न रहेंगे। लव लाइफ में सुदूर यात्रा की प्लानिंग कर सकते हैं। स्वास्थ्य सुख बेहतर होगा।

आज का उपाय -सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें व फलों का दान करें।

शुभ रंग -नारंगी व आसमानी।

शुभ अंक -01 व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article