राशिफल

आज का मिथुन राशिफल, 09 जनवरी 2023 : कामकाज में मिलेगा लाभ, पहले नकारात्मक सोच को करें दूर

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Jan 9, 2023, 09:49 AM IST

Aaj Ka mithun Rashifal 09 january 2023 , Gemini Horoscope Today in Hindi: मिथुन राशि वालों के लिए मुश्किल भरा दिन रहने वाला है। पर वो मुश्किलें ऐसी नहीं है जिन्हें संभाला न जा सके, अपनी कोशिशों को धार देनी होगी और सही दिशा देते हुए अपनी सोच को भी नियंत्रित करना होगा। अपने मन में बिठाई हुई किसी भी तरह की नकारात्मकता को हटाते चले जाएंगे तो बहुत कुछ आपके हित में बनता चला जाएगा इसलिए थोड़ा सा संयम बनाए रखने की जरूरत पड़ेगी।

Image

Gemini Horoscope, 09 January 2023

Aaj Ka mithun Rashifal 09 january 2023 , Gemini Horoscope Today in Hindi: मिथुन (Gemini) – अपनी कोशिशों को बनाए रखेंगे तो आपका भरोसा जगा रहेगा और आपको लोगों से जुडने का मौका मिलता चला जाएगा। अच्छी बात कहेंगे तो लोगों का दिल जीतना भी आसान हो जाएगा।

क्या करें – रिश्तों को संभाले रखने के लिए आपको अच्छा मौका मिला हुआ है जिसके चलते कोई भी प्रयास कारगर हो सकता है। थोड़ी सी कोशिश से जिंदगी की बहुत सारी चुनौतियों को संभाला जा सकता है जिसके चलते आपका लोगों से तालमेल बना रहे।

क्या न करें – कामकाज की स्तिथि संभली हुई है पर अपनी आर्थिक स्तिथि को किसी भी वजह से खतरे में बिल्कुल न डालें। पैसे को कहीं फंसा लेना या पैसा का नुकसान कर लेना किसी भी वजह से ठीक नहीं है। जिंदगी की चुनौतियाँ दबे पाँव आ जाती हैं और किसी भी इंसान को परेशान कर सकती हैं, इसलिए पहले से सतर्क हो जाएँ ताकि कोई गलती न हो जाए।

काम और कारोबार – कामकाज का क्षेत्र इसलिए संभला हुआ है क्योंकि आपको बड़ी सफलता या बड़ी तरक्की मिल सकती है। लोगों का सहयोग और आपकी मेहनत दोनों ही इस समय काम कर रहे हैं जिसके वजह से जिंदगी आप पर मुस्कुरा रही है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article