राशिफल

आज का मीन राशिफल, 09 जनवरी 2023: ऑफिस में डांट पड़ सकती है, विनम्रता और मेहनत से करने होंगे सारे काम

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Jan 9, 2023, 09:49 AM IST

Aaj Ka Meen Rashifal 09 January 2023, Pisces Horoscope Today in Hindi: मीन राशि के लोगों का समय वैसे तो काम काज के दृष्टिकोण से संभला हुआ है। हालांकि रास्ते में थोड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन समय और आपकी मेहनत के बलबूते पर सारी स्थितियां अवश्य सुधरती नजर आएंगी।

Image

मीन राशिफल, 9 जनवरी

Aaj Ka Meen Rashifal 09 January 2023, Pisces Horoscope Today in Hindi: मीन (Pisces) – काम और कारोबार के क्षेत्र में बहुत कुछ अच्छा होने के बावजूद आपको लोगों की बात ज्यादा सुननी पड़ेगी और अगर आपके बॉस या आपसे वरिष्ठ लोग आपकी आलोचना कर रहे हैं तो उस बात की तह तक भी जाना होगा ताकि आप उन कमियों को भी सुधार सकें जो लोगों को आपके अंदर नजर आ रही है।

क्या करें – थोड़ी सी विनम्रता अपना लें और लोगों को ज्यादा समझने की कोशिश कर लें। सबसे जरूरी बात इस समय यह है की आपको अपने ज्ञान और अपनी जानकारी को पूरी तरह से इस्तेमाल करना है और अपनी मेहनत के बलबूते पर आपको लोगों का दिल जीतना है।

क्या न करें – रोजमर्रा की चुनौतियों की वजह से आप परेशान न हो जाएँ क्योंकि इस समय की परेशानियाँ ऐसी हैं जिन्हें कबूल करना होगा। अपनी कोशिशों से आपने बहुत कुछ संभाला है फिर भी उन परेशानियों को अपने साथ लेकर चलने से ही फायदा होगा ताकि वो किसी भी वजह से ज्यादा न बिगड़ती चली जाएँ।

काम और कारोबार – कामकाज का क्षेत्र अच्छा भला है क्योंकि उसमें आपकी लगन बनी हुई है। लोगों की आलोचना को भी संभालते हुए आप अपने लिए तरक्की का रास्ता बना पा रहे हैं और यह बहुत बड़ी बात है जिसके चलते जिंदगी आप पर मेहरबान है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article