राशिफल

आज का धनु राशिफल, 09 जनवरी 2023: लव लाइफ में दिक्कत आ सकती है, विश्वास और स्थिरता बनाए रखें

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Jan 9, 2023, 09:56 AM IST

Aaj Ka Dhanu Rashifal 09 January 2023, Sagittarius Horoscope Today in Hindi: धनु राशि के जातकों के जीवन में छोटे मोटे उतार चढ़ाव का दौर चलता रहेगा, लेकिन स्थिति बहुत हद तक संभली रहेगी। रिश्तों में थोड़ी खटास आ सकती है, इसलिए प्यार मोहब्बत पर पूरा ध्यान दें। बहस या झगड़ा करने से बचकर ही चले।

Image

धनु राशिफल, 9 जनवरी

Aaj Ka Dhanu Rashifal 09 January 2023, Sagittarius Horoscope Today in Hindi: धनु (Sagittarius) – काम और कारोबार का क्षेत्र बेहतरीन बना हुआ है। थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव है जिसके चलते लोगों से मिलते सहयोग में ऊँच नीच हो सकती है फिर भी बहुत कुछ संभला हुआ है जिसके चलते आपको ईश्वर के प्रति शुक्रगुजार होना चाहिए।

क्या करें – लोगों से तालमेल बनाए रखने के लिए उन्हें ज्यादा सुनें और निजी जीवन के रिश्तों को भी सँवारते चले जाएँ। किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते में कोई कमी हो सकती है और उसमें भी ज्यादा भरोसा बनाए रखने की जरूरत है।

क्या न करें – किसी ऐसी बहस में न पड़ें जो झगड़े में परिवर्तित होती चली जाए इसलिए शांति बनाए रखें। आपकी बात वैसे भी लोग ज्यादा सुन रहे हैं और उसे तवज्जो दे रहे हैं फिर ऐसे में अपनी ओर से किसी पर बहुत ज्यादा दबाव बनाते चले जाने की जरूरत ही नहीं है।

रिश्तेनाते – घर परिवार के रिश्तों को समझना भी होगा और सहेजना भी होगा और उसके लिए अपने मन को बहुत शांत भी रखना होगा। आपका मन कभी कभी बहुत भटकता है और उसके चलते मन में नकारात्मकता पैदा होती है जबकी ऐसा करने की कोई जरूरत ही नहीं है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article