अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal, 09 january 2023: मिथुन, तुला और कुंभ राशि को मिलेगी जॉब में सफलता, जानें बाकि राशियों का कैसा बीतेगा दिन

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Jan 8, 2023, 06:42 PM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 09 january 2023: आज कर्क और मकर राशि के जातको को व्यवसाय में तरक्की होगी। वहीं, तुला और कन्या राशि के छात्रों को जाँब में नए अवसर मिलेंगे। इसके अलावा, वृष और धनु राशि के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है।

Image

Horoscope Today, 09 January 2023

Horoscope Today (आज का राशिफल) 09 january 2023: 09 जनवरी 2023 का राशिफल- सुजीत जी महाराज- आज आश्लेषा नक्षत्र है तथा चन्द्रमा कर्क राशि में रहेंगे। गुरु मीन व सूर्य -बुध एकसाथ धनु में गोचर कर रहे हैं। शनि व शुक्र एकसाथ मकर में हैं जिसके स्वामी शनि हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।आज कर्क व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। तुला व कन्या राशि के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। वृष व धनु राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

1. मेष- आज चन्द्रमा का इस राशि से चतुर्थ व गुरु का द्वादश गोचर धार्मिक अनुष्ठान में कोई नवीन पुण्य अवसर दे सकता है।राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।तिल का दान करें।पिता का आशीर्वाद लें। गाय को पालक खिलाएं।

2. वृष- आज का दिन जाँब में नवीन प्रोजेक्ट सम्बंधित कार्यों के लिए विशेष सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है।बुध व सूर्य के अष्टम गोचर के कारण नवीन कार्य की तरफ अग्रसर होंगे।सफेद व आसमानी रंग शुभ है।कम्बल का दान करें।

3. मिथुन- सूर्य -बुध का इस राशि से सप्तम व शुक्र का मकर गोचर मंगलमय है। जाँब में प्रगति होगी। दशम गुरु के कारण कर्म में सफलता आसान है।आईटी व बैंकिंग फील्ड के लोग जाँब परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है।तिल का दान करें।

4. कर्क-इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का इस राशि में व सूर्य -बुध का खष्ठम गोचर आर्थिक विकास देगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है।कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा।तिल का दान करें।ऊनी वस्त्रों व कम्बल का दान करें।माता का आशीर्वाद लें।

5. सिंह-आज चन्द्रमा इसी राशि से द्वादश धार्मिक यात्रा के लिए शुभ है। जाँब व व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी।गेंहू का दान करें।श्री विष्णु उपासना करें व गुरु का आर्शीवाद लें।

6. कन्या--चन्द्रमा का एकादश व शुक्र का पँचम व सप्तम गुरु छात्रों के लिए अनुकूल हैं।आर्थिक सुख से प्रसन्नता होगी। व्यवसाय में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। उच्चाधिकारियों से लाभ सम्भव है। नीला व आसमानी रंग शुभ है।सात प्रकार के अन्न का दान करें।

7. तुला-चन्द्रमा इसी राशि से दशम व सूर्य बुध के साथ तृतीय भाव में गोचर कर रहे हैं।जाँब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें।आज परिवार का सहयोग मिलेगा। हरा व नारंगी रंग शुभ है।कम्बल का दान करें।

8. वृश्चिक- आज व्यवसाय में संघर्ष है। गुरु व चन्द्रमा जाँब में सफलता देगा।कर्क राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं।पीला व लाल रंग शुभ है। तिल व गुड़ का दान करें। शमी का पेड़ लगाएं।पिता का आशीर्वाद लें।असत्य मत बोलें।

9. धनु- गुरु चतुर्थ व चन्द्रमा इसी राशि से अष्टम रहकर स्वास्थ्य सुख के लिए अनुकूल हैं। सूर्य व बुध इसी राशि में हैं। उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है।पिता का आशीर्वाद लें।

10. मकर-राशि स्वामी शनि इस राशि में शुक्र के साथ व सूर्य -बुध द्वादश गोचर कर रहे हैं।जाँब को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है।मिथुन राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा।नीला व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।ऊनी वस्त्रों का दान करें।

11. कुंभ- आज का दिन छात्रों के कॅरियर में प्रोग्रेस का है।इस राशि से द्वादश शनि - शुक्र व धनु का सूर्य -बुध तथा कर्क का चन्द्रमा व्यवसाय सम्बन्धित कोई नवीन कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें ।सफेद व नारंगी रंग शुभ है। गाय को रोटी व पालक खिलाएं।

12. मीन- आज जाँब में दशम बुध व सूर्य तथा एकादश शनि -शुक्र मङ्गलमय रहेंगे। इस राशि में गुरु बिजनेस में बड़ी सफलता दे सकता है। वाहन प्रयोग के प्रति सचेत रहें।सफेद व पीला रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व तिल तथा कम्बल का दान करें।असत्य मत बोलें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article