राशिफल

आज का कर्क राशिफल, 09 जनवरी 2023: खर्चे बढ़े हुए हैं, सेविंग्स पर देना होगा ध्यान

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Jan 9, 2023, 09:49 AM IST

Aaj Ka Kark Rashifal 09 january 2023 , Cancer Horoscope Today in Hindi : आपने अपने मेहनत से खूब कमाया है और तकदीर व भाग्य का भी साथ मिला हुआ है। पर आपके रोजमर्रा के खर्चे ने आपकी मुसीबत को बढ़ा दिया है। इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। ऐसे में आमदनी के अलावा सेविंग्स पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी है

Image

Cancer Horoscope, 09 January 2023

Aaj Ka Kark Rashifal 09 january 2023 , Cancer Horoscope Today in Hindi : कर्क (Cancer) – भरोसा बनाए रखना अच्छी बात है पर जरूरत से ज्यादा भरोसा बन जाए तो इंसान से गलती भी हो जाती है। यह समय आपको ऐसे ही कुछ इशारे कर रहा है। अपनी समृद्धि को बनाए रखने के लिए आपको अपने खर्चों पर काबू पाना होगा और किसी भी तरह के झगड़े से बचने के लिए आपको अपनी कही हुई बात पर अंकुश लगाना होगा।

क्या करें – रोजमर्रा की परेशानियाँ रिश्तों में कमी ला सकती हैं, इसलिए किसी भी तरह के मतभेद से बचकर निकल जाने की जरूरत है। लोगों के सख्त होते हुए विचारों की वजह से भी आपके मन में घुटन पैदा हो सकती है, पर इस बात को समझें की कोशिश करने से ही बात बनेगी।

क्या न करें – रोजमर्रा के खर्चों को किसी भी वजह से बढ़ाते न चले जाएँ पर इस चीज का एक दूसरा पहलु भी है। अपनी मेहनत को भी किसी वजह से कम न करें क्योंकि कोशिश करने से ही इंसान कुछ भी प्राप्त कर पाता है। जरूरत से ज्यादा भरोसा बनाते चले जाना और लापरवाह होते चले जाना कभी भी ठीक नहीं होता।

तकदीर और भाग्य – तकदीर ने अपना पूरा साथ निभाया है और आपकी हर तरह से मदद की है। यही वजह है की आपका भरोसा भी जगा हुआ है और आपने रिश्तों को संभालने का भी प्रयास किया है। ऐसे में अपनों की अच्छी सलाह भी ले लें और उनका आशीर्वाद भी ले लें। जिंदगी में यह चीजें बहुत काम आती हैं।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article